फोड़े-फुंसी की समस्‍या से निजात दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

गर्मी में फोड़े-फुंसी और अन्य संक्रमण संबंधी समस्याएं हो जाती हैं, इन्हें दूर करने के लिए कुछ खास पौधों की पत्तियों के इस्तेमाल की सलाह दी गई है आयुर्वेद में।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : May 27, 2019 8:50 PM IST

फोड़े-फुंसी गर्मी में बच्‍चों को होने वाली आम समस्‍या है, इसके साथ ही और भी कई तरह के स्किन इन्‍फैक्‍शन इस मौसम में हो जाते हैं। पर घबराने की जरूरत नहीं है। प्रकृति ने मौसम के साथ आने वाली तमाम बीमारियों का उपचार भी अपने में सहेज रखा है। गर्मी में होने वाली फोड़े-फुंसी की समस्‍याओं से निजात दिलाने के कुछ आयुर्वेदिक उपाय आपके लिए पेश हैं।

फोड़े-फुंसी क्‍यों बढ़ जाते हैं गर्मी में

फोड़े-फुंसी और अन्‍य मवाद भरे दानों की वजह पेट की गर्मी होती है। इस दौरान मिलने वाले कुछ फलों की तासीर गर्म होती है। उनका अत्‍यधिक या अनुचित सेवन पेट की गर्मी की वजह बनता है। वहीं पानी की कमी होने और अन्‍य मसालों की अधिकता के कारण भी पेट में गर्मी बढ़ जाती है। इसलिए गर्मी के दौरान इस तरह की समस्‍याएं ज्‍यादा देखने में आती हैं।

फोड़े-फुंसी दूर करने के आयुर्वेदिक  उपाय

खूब पानी पिएं 

पानी कई बीमारियों का इलाज है। यह शरीर की कुदरती रूप से सफाई करता है। इसलिए पेट संबंधी विकारों से बचने के लिए भी खूब पानी पीना जरूरी है। यदि मुहांसे, फोड़े-फुंसी अकसर होते हैं तो अपने रूटीन में पानी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।

तुलसी

तुलसी के 8-10 पत्तों को पीसकर चीनी में मिलाकर पीने से लू नहीं लगती है। अगर लू लग गई है तो आराम मिल जाता है। रोज प्रातः खाली पेट तुलसी के चार पत्ते नियमित खाने से बीमारी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें - करेले के ये फायदे जान लेंगे तो जरूर खाएंगे

नीम 

नीम की 10-12 पत्तियों को पीसकर सुबह खाली पेट पीने से गर्मी की घमौरियों व चर्मरोग का शमन होता है। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर सिर धोने से बाल झड़ना रुक जाता है व जुएं, लीख मर जाते हैं।

बेर 

बेर की पत्तियों व नीम की पत्तियों को बारीक पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाकर बालों में लगा लें व दो घंटे बाद बालों को धो लें। इसका एक माह तक प्रयोग करने से नए बाल उग आते हैं व बाल झड़ना बंद हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें - लहसुन है स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक मसाला, जानें इसके लाभ

बबूल

बबूल की पत्तियों को उबालकर उसे पानी में मिलाकर कुल्ला करने से दांत व मसूड़े मजबूत होते हैं। बबूल की पत्तियों का रस निकालकर सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से गर्मी के फोड़े-फुंसी में आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें – वजन कम करने का बेहतर उपाय है फैट फ्लश डाइट प्‍लान

बड़

बड़ के दूध में एक नींबू का रस मिलाकर सिर में आधे घंटे तक लगा रहने दें। फिर सिर को गुनगुने पानी से धो लें। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है व बाल तेजी से बढ़ते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source