Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Post Breakup Depression in Men: ब्रेकअप के बाद पुरुष जा सकते हैं डीप डिप्रेशन में, जानें क्या है इससे निपटने का सही तरीका

Depression in Men After Breakup: रिश्तों में दरार होने के कारण अक्सर मानसिक समस्याएं होना आम बात है। पुरुषों को अधिकतर ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन की समस्याएं हो सकती हैं। इस आर्टिकल में पुरुषों को ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन व उससे निपटने के तरीकों के बारे में बताया गया है।

Post Breakup Depression in Men: ब्रेकअप के बाद पुरुष जा सकते हैं डीप डिप्रेशन में, जानें क्या है इससे निपटने का सही तरीका

Written by Mukesh Sharma |Published : March 3, 2022 4:44 PM IST

रिश्तों में तनाव होना आम बात है, लेकिन कई बार यह तनाव इतना बढ़ जाता है कि दरार ही आ जाती है। रिश्तों में दरार होने को आम बोलचाल की भाषा में “ब्रेकअप” कहा जाता है। ब्रेकअप होने का मतलब है एक-दूसरे को चाहने वाले दो व्यक्ति अलग हो जाना। अक्सर सभी के मन में यह धारणा होती है कि पुरुष स्ट्रॉंग होते हैं और ब्रेकअप के बाद अपने आप को संभाल लेते हैं, लेकिन महिलाएं ज्यादा इमोशनल होती हैं और उन्हें काफी मानसिक व व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, यह बात बिल्कुल भी सच नहीं है, क्योंकि हर एक पुरुष की मानसिक स्थिति समान नहीं होती है और ऐसे में ब्रेकअप के बाद उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि कई बार ब्रेकअप के बाद पुरुष डीप डिप्रेशन (Post Breakup Depression in Men) में चले जाते हैं। यह आर्टिकल उन लोगों के लिए ही है, जो लोग या जिनके दोस्त ब्रेकअप के बाद अपने आप को संभाल नहीं पा रहे हैं।

ऐसे पता लगाएं कि आप डिप्रेशन में हैं

ब्रेकअप के बाद अच्छा तो किसी को भी महसूस नहीं होता है, तो फिर आप डिप्रेशन का पता कैसे लगाया जाए? चलिए बताते हैं यदि आपका या आपके दोस्त का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है और वे उदास हैं तो कुछ दिन इंतजार करें। यदि वे लगातार दो हफ्ते से भी ज्यादा समय से अकेले रहते हैं, किसी से बात नहीं करते हैं और साथ ही उनके व्यवहार में भी बदलाव आ गया है तो समझ लीजिए वे डिप्रेशन में जा चुके हैं।

ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन से ऐसे निपटें

ब्रेकअप के बाद कुछ समय तक उदास रहना आम बात है लेकिन लंबे समय तक यही समस्या रहना डिप्रेशन के लक्षण हो सकते हैं। यदि आपको लगता है कि आप या आपका कोई दोस्त डिप्रेशन में है, तो उससे डिप्रेशन से निकालने के लिए निम्न तरीके अपनाए जा सकते हैं -

Also Read

More News

अकेला न रहने दें

डिप्रेशन से ग्रसित व्यक्ति को अकेला छोड़ना सबसे बड़ी गलती हो सकता है। क्योंकि व जितना अकेला रहता है उतने ही गहरे अवसाद में चला जाता है। इसलिए उसके साथ रहें और उसके साथ बातें करते रहें ताकि उसे अकेला महसूस न हो।

यादों को भुलाने की कोशिश करें

पुरानी यादों को भूलना भी आपके डिप्रेस्ड दोस्त के लिए बहुत जरूरी है। आप जितना भी हो सके अपने दोस्त की एक्स का टॉपिक न चलने दें और कोशिश करें कि ऐसी कोई भी चीज उसके सामने न आए जिससे उसकी पुरानी यादें ताजा हों।

उसके दिमाग को पॉजिटिव रखने की कोशिश करें

अपने दोस्त को उसकी लाइफ में हो रही पॉजिटिव चीजों के बारे में बताएं, उसकी जॉब्स या बिजनेस को आगे बढ़ाने के आइडिया उसे दें। यदि उसकी स्पोर्ट्स, म्यूजिक या फोटोग्राफी या किसी भी एक्टिविटी में रुची है, तो उसे इन एक्टिविटीज में शामिल करने की कोशिश करें।

पसंदीदा गिफ्ट व सरप्राइज दें

अपने दोस्त को उसकी पसंद की चीजें गिफ्ट देने की कोशिश करें, हो सकता है कि उसे गिफ्ट या सरप्राइज पसंद न हों लेकिन फिर भी आप ट्राई कर सकते हैं। ऐसी चीजों से उसे पुरानी यादें भूलने में मदद मिलेगी।

डॉक्टर को दिखाएं

यदि आपको लगता है कि एक दो दिन तक इन तरीकों से उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आ रहे हैं, तो ऐसे में आपको मानसिक रोगों के विशेषज्ञों से बात कर लेनी चाहिए। डॉक्टर के पास अपने दोस्त के साथ ही जाएं और उसकी प्रॉब्लम के बारे में डॉक्टर के साथ डिटेल में शेयर करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अच्छा आहार देना भी है जरूरी

डिप्रेशन के दौरान व्यक्ति अक्सर खाना पीना कम कर देता है और इस कारण से उसका स्वास्थ्य भी लगातार बिगड़ता चला जाता है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपका दोस्त अच्छे से खाना खा रहा है या नहीं। उसके आहार में जितना हो सके पौष्टिक चीजों को शामिल करें और उसे शराब व सिगरेट आदि से दूर रखें। अल्कोहल व धूम्रपान स्थिति को गंभीर बना सकते हैं।