
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 6, 2020 6:01 PM IST
डायबिटीज की शुरुआत होने पर शरीर में सबसे पहले आता है ये बदलाव, इसे पहचानकर जल्दी बरतें सावधानी
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो हमारे देश में तेजी से अपने पैर पसार रही है। सिर्फ बडे बुजुर्ग ही नहीं बच्चे भी मधुमेह का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज की खासियत यह है कि जब कोई व्यक्ति इसका शिकार होता है तो वह आसानी से इसके लक्षणों को पहचान सकता है। डायबिटीज की शुरुआत में हमारा शरीर कुछ ऐसे संकेत देता है जिन्हें यदि आपने समय रहते पहचान लिया तो आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। वैसे तो डायबिटीज के कई लक्षण हैं। लेकिन डॉक्टर्स कहते हैं कि जब व्यक्ति को बार-बार पेशाब आए तो उसे सतर्क हो जाना चाहिए और तुंरत अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच करानी चाहिए। तो आइए जानते हैं डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों समेत अन्य लक्षण।
एक सामान्य व्यक्ति को दिन में 4-7 बार पेशाब करना पड़ता है, जबकि हाई ब्लड शुगर वाले व्यक्ति को लगभग हर 1 घंटे में पेशाब आती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किडनी आपके रक्त में अतिरिक्त शुगर को संसाधित करने में सक्षम नहीं होती है और इससे छुटकारा पाने का एकमात्र तरीका पेशाब के माध्यम से बाहर निकलना होता है। हर समय थकान महसूस करना हाई बल्ड शुगर के लेवल का एक प्रमुख संकेत है। चेतावनी संकेत तब होता है जब आप हर बार खाने के बाद थकान महसूस करने लगते हैं। यदि आप हाई कार्ब वाला भोजन लेते हैं, तो आपको अपने आप को जांच करवाना चाहिए।
1. डायबिटीज के मरीजों को बार बार प्यास भी लगती है। जिससे उनकी डिहाइड्रेट हो जाती है। यह धीरे-धीरे एक अंतहीन चक्र बन जाता है जहाँ आप अधिक बार प्यास महसूस करते हैं, इसलिए आप अधिक पानी पीते हैं और अधिक पेशाब करते हैं। यह आमतौर पर हाइपरग्लाइसेमिया के लिए एक सामान्य संकेत नहीं है, हालांकि अगर यह अन्य लक्षणों के साथ होता है, तो आपको डॉक्टरों से कंसल्ट करना चाहिए।
2. यदि डायबिटीज को लेकर सतर्क नहीं हुए तो कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। सिर में दर्द होना भी डायबिटीज का एक लक्षण है। हालांकि, यदि आप अक्सर डायबिटीज के अन्य लक्षणों को अनुभव करते हैं, तो यह हाई ब्लड शुगर लेवल का संकेत हो सकता है। इस समय डॉक्टरों का सलाह लिया जाना चाहिए।
3. धुंधली दृष्टि हाई ब्लड शुगर का एक और संकेत है. यह उन शुरुआती संकेतों में से एक है जिन्हें आपको जानने की आवश्यकता है। यह तब होता है जब अतिरिक्त चीनी और पानी आंख के बीच में जमा हो जाता है, जिससे आपकी दृष्टि धुंधली हो जाती है।