
... Read More
Zinc Deficiency: ये 5 लक्षण बताते हैं कि आपके शरीर में जिंक की कमी है।
Signs of Zinc Deficiency in Hindi: जिंक (Zinc) शरीर के लिए बेहद ही आवश्यक मिनरल है। शरीर के प्रॉपर विकास के लिए जिंक युक्त फूड्स का सेवन करना बहुत जरूरी है। यदि आपके भोजन में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं होंगे, तो शरीर में जिंक की कमी हो जाएगी और आप कई समस्याओं से ग्रस्त होने लगेंगे। शरीर में जब जिंक की कमी होती है, तो आप कुछ संकेतों और लक्षणों से इसे पहचान सकते हैं। हालांकि, आप जिंक युक्त फूड्स का सेवन करें तो इस कमी को दूर की जा सकती है। जानें, उन संकेतों को जिसके जरिए आप पहचान सकते हैं कि आपके शरीर में जिंक की भारी कमी है....
शरीर में जिंक (Zinc) की कमी होने से बाल अधिक गिरने (Hair Fall) लगते हैं। यदि आपके भी बाल गिर रहे हैं, तो हो सकता है जिंक की कमी हो गई हो। एक स्टडी के अनुसार, जिंक की कमी होने से ऑटोइम्यून डिजीज होने का रिस्क बढ़ जाता है। इससे भी बाल गिरते हैं।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर जिंक मुंहासों से भी बचाता है। और जब शरीर में जिंक की कमी होती है, तो मुंहासे अधिक हो सकते हैं।
आजकल, कोरोना होने पर भी लोगों को स्वाद और सुगंध का पता नहीं चल पाता है, लेकिन इन दोनों चीजों को आप तब भी महसूस नहीं कर सकते, जब जिंक की कमी हो। स्वाद और सुंगध महसूस करने के लिए भी जिंक जरूरी होता है। जिंक की कमी से भी आप जो खाते हैं, उसका स्वाद अच्छा नहीं लगता या पता नहीं चलता।
जिंक की मात्रा कम होने से वजन तेजी से कम (Zinc deficiency causes Weight Loss) होने लगता है। दरअसल, जिंक मेटाबॉल्जिम को प्रभावित करता है। मेटाबॉलिज्म में किसी भी तरह की गड़बड़ी से वजन पर असर होता है। कई बार खाने की इच्छा में कमी, स्वाद में बदलाव के कारण भी वजन कम होने लगता है।
यदि आपको थकान महसूस होती है, तो ऐसा जिंक की कमी से भी होता है। जिंक खून में रिलीज होने वाले हिस्टामाइन को ब्लॉक करने के लिए जिम्मेदार होता है। शरीर में अधिक हिस्टामाइन होने से कई बार ये खून में जमा होने लगते हैं। इससे इंफ्लेमेशन, अधिक छींक आना आदि एलर्जिक समस्याएं नजर आने लगती हैं।
जिंक की जरूरत क्यों पड़ती है? दिन में जिंक की कितनी मात्रा शरीर के लिए जरूरी