Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
वजन कम करने के लिए आप कई तरह की चीजें आजमाते हैं, कभी एक्सरसाइज तो कभी डाइटिंग करते हैं। बावजूद इसके वजन जरा भी कम नहीं होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जानें, कौन-कौन सी हैं, वे वजहें जिनके कारण आपका वजन कम होने का नाम नहीं लेता।
अधिक कैलोरीज लेना
उम्र बढ़ने के साथ भोजन में कैलोरीज की जरूरत भिन्न हो जाती है। ऐसे में शरीर में कैलोरीज बढ़ने और उसके खपत न होने पर वो शरीर के अंगों में चर्बी के रूप में जमा हो जाते हैं इसलिए बढ़ती उम्र के साथ सीमित मात्रा में ही डायट में कैलोरीज को शामिल करना चाहिए।
ये 7 घरेलू तरीके वजन करेंगे झटपट कम
गलत पोश्चर में बैठना
पेट, कमर, थाइज पर फैट की वजह सिर्फ ज्यादा खाना और व्यायाम नहीं करना ही नहीं होता। इसका एक कारण बैठने की गलत स्थिति भी होती है। लंबे समय तक बैठकर, कंधे झुकाकर बैठकर काम करने के कारण पेट की मांसपेशियां बाहर की ओर आने लगती हैं। गलत पोश्चर की वजह से पेट के साथ-साथ शरीर के बाकी हिस्सों पर भी चर्बी इकट्ठा होती है।
थायरॉइड की समस्या
हाइपोथायरॉयडिज्म महिलाओं में वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार होता है। इसके आम लक्षणों में थकान, वजन बढ़ना, ड्राई स्किन और कब्ज शामिल हैं। वजन बढ़ना शरीर में चयापचय दर की कमी के परिणामस्वरूप होता है।
इसे भी पढ़ें:- चाहती हैं वजन बढ़ाना, तो फॉलो करें ये डाइट टिप्स
नाश्ता न करना
सुबह का नाश्ता समय पर न करने से हमारा मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है क्योंकि रात के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच लंबा गैप होता है। ऐसे में लंबे अंतराल के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे फैट ठीक से बर्न नहीं हो पाता और वजन बढ़ने लगता है।
[caption id="attachment_638008" align="alignnone" width="655"]
ऑफिस में बार-बार कॉफी पीते हैं। ये आदत वजन बढ़ाती है।© Shutterstock[/caption]
कॉफी पीना
कॉफी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन गई है। अब हम न सिर्फ जरूरत पर कॉफी पीते हैं, बल्कि उसे एक आदत बना लेते हैं। कई बार अगर लोंगो को एक साथ किसी जगह पर मिलना होता है, तो वह कॉफी शॉप पर मिलने का प्लान बनाते हैं। जहां पर वे कॉफी पीते हैं और उसके साथ कुछ स्नैक्स या ब्राउनीज भी खाते हैं। इसके अलावा, ऑफिस में बार बार कॉफी पीते हैं। ये आदत वजन बढ़ाती है। अगर आप पीना ही चाहते हैं तो ग्रीन टी पिएं।
हर समय खाते रहना
बहुत से लोग खाना भी चार बार खाएंगे और स्नैक्स भी। यदि आपको मिनट-मिनट पर स्नैक्स खाने की आदत है तो खाना थोड़ा कम खाएं, क्योंकि इससे शरीर में कैलोरीज बढ़ जाती है। अतिरिक्त कैलोरी की वजह से वजन बढ़ने लगता है।
वजन कम करने के लिए रोज करें ये 3 आसन
ज्यादा कार्बोहाइड्रेट का सेवन
कार्बोहाईड्रेट ब्लड ग्लूकोज के स्तर को बढ़ाते हैं, जिससे इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है। ऐसे में शरीर में बढ़ जाता है जो भार वृद्धि कारण बनता है। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि साधारण कार्बोहाईड्रेट जैसे शक्कर, फ्रुक्टोज, सॉफ्ट ड्रिंक्स, बीयर, वाईन आदि वजन बढ़ाने में सहायक होते है क्योंकि शरीर इनको तेजी के साथ अवशोषित कर लेता है। कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट इतनी जल्दी अवशोषित नहीं किए जा सकते हैं जैसे पास्टा, ब्राउन राइज, ग्रेन्स वेजीटेबल्स, कच्चे फल आदि।
मेटाबॉलिज्म धीरे होना
उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में मेटाबॉलिक रेट भी तेजी से कम होने लगती है और इस तरह पहले की भाति कैलोरीज नहीं जलती है और शरीर में चर्बी के रूप में जमा होने लगती है।