
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 18, 2024 9:39 AM IST
Skin peeling of Hands and Feet : कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की स्किन काफी ज्यादा निकलने लगती है। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? अक्सर हम में से कई लोग इस तरह की परेशानी को सामान्य समझ लेते हैं, लेकिन यह गंभीर वजहों से भी हो सकती है। इसलिए हाथ-पैरों पर निकलती स्किन को लंबे समय तक इग्नोर करने से बचना चाहिए। इस लेख में हम आपको हाथ-पैरों की स्किन किन कारणों से निकलती है, इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं क्यों निकलने लगती है हाथ-पैरों की स्किन?
हाथ-पैरों की स्किन निकलने के पीछे डिहाइड्रेशन हो सकता है। डिहाइड्रेशन की वजह से स्किन की नमी छीन जाती है, ऐसी स्थिति में स्किन काफी रुखी और बेजान हो जाती है। पानी की कमी के कारण ड्राई होती स्किन कुछ ही दिनों में निकलने लगती है। अगर आपकी स्किन निकल रही है, तो ऐसी स्थिति में एक बार अपने एक्पर्ट से जांच करा लें। ताकि स्थिति का इलाज समय पर शुरू हो सके।
कई बार स्किन केयर प्रोडक्ट्स खराब होने की वजह से त्वचा निकलने लगती है। दरअसल, इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जिसकी वजह से स्किन छिल जाती है। अगर आपकी स्किन में ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें।
हाथ-पैरों की स्किन छिलने के पीछे एक्जिमा, सोरायसिस और एक्रल पीलिंग स्किन सिंड्रोम हो सकती है। इन स्किन डिजीज के कारण आपकी स्किन छिलने लगती है। इस स्थिति को इग्नोर करने से बचें। अगर आप लंबे समय तक इग्नोर करते हैं, तो यह गंभीर हो सकती है।
Also Read : ज्यादा गर्मियों के कारण निकलने लगें हैं पिंपल्स
हाथ-पैरों की स्किन छिलने के पीछे एथलीट फुट भी हो सकता है, जिसे टिनिया पेडिस भी कहा जाता है। यह पैरों के स्किन छिलने का सबसे आम कारण है। यह एक फंगस के कारण होता है जो नम वातावरण में पाया जा सकता है।
कुछ एलर्जिक प्रतिक्रिया के कारण हाथ-पैरों में सूजन, चकत्ते जैसी परेशानियों के कारण स्किन छील सकती है। अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है, तो एक बार जांच जरूर करा लें।