
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : September 19, 2024 11:14 AM IST
Causes Of Morning Nausea: कई लोगों को अक्सर सुबह उठने के बाद जी मिचलाना या उल्टी जैसा महसूस होता है। कई बार बदहजमी या थकान की वजह से सुबह खाली पेट उल्टी जैसा महसूस होता है। ऐसा कभी-कभार होना सामान्य है। लेकिन अगर आपको यह समस्या रोजाना हो रही है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। सुबह उठते ही उल्टी होने जैसा महसूस होने के पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं। यह किसी गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह खाली पेट उल्टी होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
अगर आपको लो ब्लड शुगर की समस्या है, तो आपको सुबह उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। दरअसल, लंबे समय तक खाली पेट रहने के कारण खून में ग्लूकोज का स्तर गिर जाता है। इसके कारण उल्टी, मतली, चक्कर और कमजोरी महसूस होने लगती है।
कई बार एंग्जाइटी या तनाव की वजह से भी सुबह खाली पेट उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। दरअसल, तनाव से हमारा पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिसके कारण मतली और उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। ऐसी स्थिति में ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचें। साथ ही, अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार करें।
यह सुबह खाली पेट जी मिचलाने और उल्टी के सबसे प्रमुख कारणों में से एक है। गैस, अपच, एसिड रिफ्लक्स, हाइपर एसिडिटी और पेप्टिक अल्सर जैसी पाचन संबंधी समस्याएं होने पर आपको सुबह-सुबह मतली और उल्टी आने जैसा महसूस हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए।
शरीर में पानी की कमी की वजह से भी सुबह के समय उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। कम पानी पीने के वजह डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके कारण चक्कर आना, पेशाब का रंग गहरा होना, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं भी हो सकती है। इससे बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
अगर रात में आपकी नींद पूरी नहीं हुई है, तो आपको सुबह थकावट के साथ जी मिचलाने या उल्टी आने जैसा महसूस हो सकता है। यह एक आम समस्या है, लेकिन ऐसा रोजाना होना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में, कोशिश करें कि रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करें।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।