Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हाथों की नसें फूलने के पीछे हो सकती हैं ये 5 वजहें, 99.9 फीसदी करते हैं इग्नोर

What Causes Veins in Your Hands to Swell : हाथों की नसें फूलने के पीछे कई गंभीर और सामान्य गंभीर कारण हो सकते हैं। ऐसे में इस तरह के संकेतों को नजरअंदाज न करें। आइए जानते हैं हाथों की नसें फूलने के पीछे की वजह क्या हो सकती हैं?

हाथों की नसें फूलने के पीछे हो सकती हैं ये 5 वजहें, 99.9 फीसदी करते हैं इग्नोर
Swelling Veins

Written by Kishori Mishra |Updated : August 15, 2024 10:17 AM IST

What Causes Veins in Your Hands to Swell : क्या आपके हाथों की नसें फूली-फूली दिख रही हैं? अगर हां, तो इसे सामान्य समझने की भूल न करें। इस तरह के संकेत कई बार गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। हाथों पर उभरती नसें आपको कुछ गंभीर बीमारियों की ओर संकेत देते हैं। ऐसे में हाथों की फूलती नसों को इग्नोर न करें। हालांकि, कई बार अधिक कामकाज की वजह से हाथों की नसें फूलने लगती हैं, इसके अलावा कुछ अन्य कारणों से हाथों की नसों में सूजन या फिर हाथों की नसें फूलने लगती हैं। आइए जानते हैं हाथों की नसें क्यों फूलती (Hath ki Nase Kyu Fulti Hai) हैं?

बढ़ती उम्र हो सकती है वजह

हाथों की नसें फूलने के पीछे बढ़ती उम्र हो सकती हैं। दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ लोगों की स्किन काफी पतली होने लगती है, जिसकी वजह से नसों में उभार नजर आने लगता है। यह परेशानी वैरिकोज वेंस से जूझ रहे लोगों में काफी ज्यादा दिखती है। यह नसें में ब्लड के जमाव के कारण भी होता है।

शरीर में फैट की मात्रा काफी कम होना

शरीर में फैट कम होना काफी मायने में अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा फैट कम हो जाए, तो शरीर की नसें फूलती हुई नजर आती हैं। दरअसल, जब आपके शरीर का फैट कम हो जाता है, तो इस स्थिति में नसें और स्किन के नीचे की संरचनाएं काफी दिखाई देने लगती हैं, जिसके कारण नसों में उभार नजर आता है।

Also Read

More News

जेनेटिक कारण

हाथों की नसों में सूजन या फुली हुई नजर आने के पीछे जेनेटिक कारण भी हो सकती हैं। अगर आपके परिवार के किसी भी सदस्य के हाथओं की नसें फूली हुई हैं, तो समझ जाएं कि इस तरह की परेशानी आपको भी हो सकती है। ऐसे में आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।

नसों में खून जमा होना

हाथों की नसें में खून जमा होने के कारण भी नसें फूली-फूली सी नजर आने लगती है। दरअसल, नसों में खून जमाव के कारण ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से हाथों की नसें फूली नजर आती हैं।

विटामिन बी12 की कमी

कई बार जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण हाथों की नसें फूली-फूली सी नजर आती हैं। इन पोषक तत्वों में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर की सलाह लें। ताकि आप अपनी स्थिति का समय पर इलाज करा सकें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डिस्क्लेमर (Disclaimer) हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।