... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। इसके मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की बहुत ज़रुरत होती है। ऐसा नहीं करने पर, उन्हें कई स्वास्थ्य जटिलताओं का खतरा हो सकता है। डायबिटीज कंट्रोल करने और इसे रोकने के लिए कई सालों से घरेलू उपचारों का इस्तेमाल किया जा रहा है और ये प्रभावी भी साबित हुए हैं। इन्ही उपायों में से एक ग्रीन टी भी है। इसमें कोई शक नहीं है कि ग्रीन टी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। ये डायबिटीज कंट्रोल करने और इसे रोकने में भी मददगार है। ग्रीन टी इन 5 कारणों से डायबिटीज मरीजों के लिए एक बेहतर विकल्प है। पढ़ें: डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान हैं ये हरी पत्तियां
1) टाइप 1 डायबिटीज में शरीर हाई ब्लड शुगर लेवल के लिए इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है। ग्रीन टी इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाती है। ये पैन्क्रीऐटिक बीटा सेल्स (pancreatic beta cells) को नुकसान से बचाती है और इंसुलिन उत्पादन के लिए पैन्क्रीऐटिक के काम में सुधार करती है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट (Epigallocatechin gallate) टाइप 1 डायबिटीज रोकने में मददगार है।
2) ग्रीन टी में मौजूद पोलीफेनोल (polyphenols) से इसका एंटी-डायबिटिक प्रभाव पड़ता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है। ग्रीन टी में थोड़ी मात्रा में मौजूद कैफीन इंसुलिन संवेदनशीलता कम करने के लिए जाना जाता है।
3) ग्रीन टी में मौजूद कैटचीन (catechins) का ग्लूकोज और लिपिड मेटाबोलिज्म डिसऑर्डर के खिलाफ लाभदायक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा कैटचीन पाचक एंजाइम को बाधित कर कार्बोहाइड्रेट से ग्लूकोज उत्पादन में कमी लाता है। इस वजह से ग्लूकोज का स्तर कम होता है और डायबिटीज कंट्रोल रहती है।
4) मोटापा डायबिटीज के लिए एक प्रमुख कारक है। ग्रीन टी चयापचय को बढ़ा देती है और इसका एंटी-ओबेसिटी प्रभाव पड़ता है। ग्रीन टी फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम कर मोटापे को नियंत्रित करती है।
5) डायबिटीज इंसुलिन की कमी के कारण हाइपरग्लाइसेमिया और ग्लूकोज असहिष्णुता का एक परिणाम है। हाइपरग्लाइसेमिया ऑक्सीडेटिव तनाव को बढ़ावा देकर डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी बीमारियों को जन्म दे सकता है। ग्रीन टी में डायबिटिक रेटिनोपैथी को रोकने की क्षमता होती है।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: Huxley, R., Lee, C. M. Y., Barzi, F., Timmermeister, L., Czernichow, S., Perkovic, V., … & Woodward, M. (2009). Coffee, decaffeinated coffee, and tea consumption in relation to incident type 2 diabetes mellitus: a systematic review with meta-analysis. Archives of internal medicine, 169(22), 2053-2063.
Sabu, M. C., Smitha, K., & Kuttan, R. (2002). Anti-diabetic activity of green tea polyphenols and their role in reducing oxidative stress in experimental diabetes.Journal of ethnopharmacology, 83(1), 109-116.
Hua, C. H., Liao, Y. L., Lin, S. C., Tsai, T. H., Huang, C. J., & Chou, P. (2011). Does supplementation with green tea extract improve insulin resistance in obese type 2 diabetics? A randomized, double-blind, and placebocontrolled clinical trial. Altern Med Rev, 16(2), 157-63.
Kumar, B., Gupta, S. K., Nag, T. C., Srivastava, S., & Saxena, R. (2012). Green tea prevents hyperglycemia-induced retinal oxidative stress and inflammation in streptozotocin-induced diabetic rats. Ophthalmic research,47(2), 103-108.
Tsuneki, H., Ishizuka, M., Terasawa, M., Wu, J. B., Sasaoka, T., & Kimura, I. (2004). Effect of green tea on blood glucose levels and serum proteomic patterns in diabetic (db/db) mice and on glucose metabolism in healthy humans. BMC pharmacology, 4(1), 18.