
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 28, 2019 11:57 AM IST
किडनी में इफेक्शन होने के संकेत। © Shutterstock.
किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। ये शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। किडनी ठीक तरह से काम करे, इस बात का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, जब हमारी किडनी ठीक से काम नहीं करती है, तो शरीर अक्सर कुछ संकेत और लक्षण देता है। इन संकेतों को अनदेखा न करें। जानते हैं किडनी इंफेक्शन के लक्षणों के बारे में।
किडनी से स्टोन निकालने के काम आएगी पार्सले, यूं करें इस्तेमाल
किडनी में इफेक्शन होने के संकेत
बार-बार पेशाब आना- हमारा आहार और जीवनशैली की आदतें अक्सर हमारे किडनी को प्रभावित करती हैं। अगर अधिक तरल पदार्थों का सेवन ना करने पर भी आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ रहा है तो यह किडनी इंफेक्शन का स्पष्ट संकेत है। यह जीवाणुओं के हस्तक्षेप करने के कारण हो सकता है। इससे लगातार पेशाब जाने की इच्छा महसूस होती है।
पीठ में दर्द- किडनी में सूजन और संक्रमण पीठ दर्द का कारण बनता है। यदि आपको पीठ में अचानक दर्द महसूस होता है, तो इसे अनदेखा न करें। लंबे समय तक पीठ में दर्द किडनी में गंभीर इंफेक्शन का संकेत देता है।
किडनी से स्टोन निकालने के लिए रोज पिएं अदरक और हल्दी की चाय
पेशाब में खून आना- पेशाब में खून आ रहा है तो यह किडनी इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है। पेशाब में रक्तस्राव कम हो सकता है, लेकिन इसे अनदेखा न करें। यह किडनी में सूजन के कारण होता है।
पेशाब करते समय दर्द- पेशाब करते समय जलन और दर्द महसूस होना भी किडनी इंफेक्श का संकेत हो सकता है। लोग अक्सर इसे अनदेखा कर देते हैं लेकिन आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। यह किडनी और मूत्राशय में सूजन के कारण होता है।
किडनी को दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो बचें इन 5 ”एस” से
पेशाब करते समय गंध- सामान्य रूप से पेशाब से असामान्य गंध नहीं आती है। यदि अचानक आपको ऐसा लग रहा है कि आपके पेशाब से अजीब गंध आ रही है, तो आपको इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। यह किडनी में इफेक्शन के कारण हो सकता है।