Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Lower Abdominal Pain : क्या आपको अचानक से पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है? क्या आप ये परेशानी अक्सर महसूस करते हैं? अगर हां, तो इस तरह के दर्द को नजरअंदाज करने से बचें। क्योंकि इस कई बार पेट के निचले हिस्से में दर्द गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करता है। मुख्य रूप से यह दर्द नाभि के निचले हिस्से में होता है। इसलिए इस तरह के दर्द को इग्नोर करने से बचें। आइए जानते हैं किन कारणों से पेट के निचले के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है?
पेट के निचले हिस्से में दर्द का कारण अपेंडिसाइटिस हो सकता है। यह नाभि में दर्द होने का सबसे आम कारणों में से एक है। यह परेशानी तब होती है, जब अपेंडिस में सूजन होने लगती है और इसमें मवाद भर जाता है। अपेंडिसाइटिस होने पर पेट के निचले हिस्से में दर्द के साथ-साथ भूख न लगना, उल्टी आना, दस्त होना, बुखार इत्यादि लक्षण दिखते हैं।
नाभि में या फिर पेट के निचले हिस्से में दर्द के पीछे हर्निया भी हो सकता है। हर्निया में दर्द तब होता है, जब आंत पेट की दीवार से टकराती है। इस स्थिति में नाभि में तेज दर्द के साथ-साथ पेट में छुरा घोंपने जैसा महसूस होता है। इसके साथ ही मरीजों को उल्टी, मतली और सूजन जैसा अनुभव हो सकता है।
कोलाइटिस एक पुरानी बीमारी है, जिसमें बड़ी आंत में सूजन होने लगती है। इसे सूजन को इरिटेबल बावेल सिंड्रोम के नाम से भी जाना जाता है। इस स्थिति में पेट के निचले हिस्से में दर्द के साथ-साथ मल में खून आना, ब्लोटिंग की परेशानी होना, डायरिया इत्यादि लक्षण दिख सकते हैं।
किडनी इन्फेक्शन (पायलोनेफ्राइटिस) की वजह से आपको पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। यह यूरिन पथ का एक प्रकार का संक्रमण है, जिसमें एक या दोनों किडनी बैक्टीरिया, वायरस या कभी-कभी फंगस से संक्रमित हो जाते हैं। पेट में दर्द के साथ-साथ पीठ में दर्द और कमर दर्द मरीजों को काफी ज्यादा होता है।
सिस्टिटिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें ब्लैडर में सूजन हो जाती है। यह आम है और आमतौर पर निचले यूरिन पथ के संक्रमण के कारण होता है। सिस्टिटिस पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक प्रभावित करता है। मुख्य रूप से मेनोपॉज हार्मोन परिवर्तनों के कारण सिस्टिटिस हो सकता है। इस स्थिति में मरीजों को पेशाब करते समय दर्द होना, पेशाब करते समय जलन होना, पीठ के निचले हिस्से या पेट में ऐंठन या दबाव, बार-बार पेशाब करने की इच्छा जैसा महसूस होता है।