Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bulging Arm and Hand veins : कुछ लोगों के न सिर्फ पैरों की नसें दिखने लगती हैं, बल्कि हाथों की नसों पर भी उभार आने लगता है। इसके पीछे के कई कारण हो सकते हैं, जिसे जानना बहुत जरूरी होता है। मुख्य रूप से अगर आपके हाथों की नसों में उभार नजर आ रहा है, तो एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। ताकि समय पर आपका इलाज शुरू हो सके। हालांकि, कुछ मामलों में इसका किसी तरह का इलाज नहीं किया जाता है। हालांकि, गंभीर मामलों में इस स्थिति का इलाज करना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं हाथों की नसें फूलने के पीछे क्या हो सकती है वजह?
कई बार शरीर के बढ़ते तापमान की वजह से हाथों की नसें दिखने लगती हैं। दरअसल, शरीर में तापमान बढ़ने के कारण शरीर खून को ठंडा करने के लिए नसों को स्किन की सतह की ओर भेज देता है, जिसकी वजह से हाथों की नसों में उभार नजर आता है। इस स्थिति में आपको एक बार अपने डॉक्टर के सलाह की जरूरत होती है। ताकि गंभीर स्थितियों से बचा जा सके।
कई बार हाथों की नसें दिखने के पीछे ब्लड सर्कुलेशन का काफी बढ़ जाना हो सकता है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में हाथों की नसें फूलने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखे, तो एक बार डॉक्टर की मदद जरूर लें।
कुछ लोगों के शरीर में फैट काफी कम होता है, जिसकी वजह से व्यक्ति की नसें और स्किन के नीचे की संरचनाएं अधिक दिखाई देती हैं। इस स्थिति में भी आपकी नसें बाहर दिखाई दे सकती हैं।
नसों के वॉल्व का कमजोर होने की वजह से भी नसों में उभार नजर आ सकता है। दरअसल, इस स्थिति की वजह से नसें कमजोर पड़ने लगती है, जिसकी वजह से खून जम सकता है। ऐसे में नसों में उभार दिखाई दे सकती हैं।
अगर आपको किसी तरह की चोट लगी है, तो इस स्थिति की वजह से भी नसों में उभार हो सकती है। ऐसे में आपको अधिक घबराने की जरूरत नहीं है और अपना ट्रीटमेंट समय पर करा लें।
Also Read : हाथ-पैरों की त्वचा निकलने से पीछे हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, तुरंत कराएं जांच
हाथों की नसें दिखने के कई सामान्य कारण हो सकते हैं। ऐसे में आपको अधिक घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपको इस तरह के संकेत बार-बार दिख रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि स्थिति की जांच समय पर हो सके।