ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले पुरुषों को दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, 10 में से 9 लोग कर देते हैं नजरअंदाज

Symptoms of Stroke in Men : पुरुषों और महिलाओं में स्ट्रोक के लक्षण लगभग एक जैसे होते हैं। आइए जानते हैं पुरुषों में स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : December 3, 2024 3:58 PM IST

Early Warning Signs of Stroke in Men : आज के समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, जिसमें स्ट्रोक भी शामिल है। किसी भी व्यक्ति को स्ट्रोक तब होता है, जब मस्तिष्क में ब्लड का प्रवाह रुक जाता है। यह स्थिति आपातकालीन होती है, जिसमें मरीजों को तुरंत इलाज की जरूरत होती है। सीसीडी के अनुसार, स्ट्रोक महिलाओं में अधिक आम है और घातक होने की अधिक संभावना है, जबकि पुरुषों को कम उम्र में स्ट्रोक होने की संभावना होती है। स्ट्रोक के लगभग सभी लक्षण और संकेत आम तौर पर पुरुषों और महिलाओं में एक जैसे होते हैं। इनमें चेहरा लटकना, एक ओर कमजोरी, दृष्टि में बदलाव, भ्रम और बोलने में कठिनाई इत्यादि शामिल है। इस लेख में हम आपको पुरुषों में स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

चेहरा लटकना

चेहरा लटकना या फिर चेहरा टेढ़ा होना, स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है। दरअसल, जब ब्रेन में ब्लड बेहतर ढंग से प्रवाह नहीं कर पाता है, तो इस स्थिति में चेहरे के एक तरफ सुन्नपन या कमजोरी हो सकती है। इस स्थिति में जब व्यक्ति मुस्कुराने की कोशिश करता है, तो उसके मुंह का सिर्फ एक हिस्सा ही मुस्कुराता है।

हाथों में कमजोरी होना

ब्रेन स्ट्रोक की वजह से पीड़ित व्यक्ति अपने एक या दोनों हाथों को अपने सिर के ऊपर उठाने और उन्हें वहीं रखने में असमर्थ हो महसूस कर सकता है। ऐसे संकेतों को अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं, जो गंभीर हो सकता है। इसे लंबे समय तक इग्नोर न करें।

बोलने में काफी ज्यादा कठिनाई

पुरुषों को स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों में बोलने में कठिनाई महसूस हो सकता है। ऐसे व्यक्ति जब शब्द निकालते हैं, तो उसका अर्थ समझने में दिक्कत हो सकती है। इसे इग्नोर करने से बचें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज शुरू कराएं।

काफी सिरदर्द होना

स्ट्रोक की स्थिति में मरीजों को काफी तेज सिरदर्द हो सकता है। अगर आपको बिना कारण काफी तेजी से सिरदर्द हो रही है, तो ऐसे में एक बार अपनी जांच जरूर करा लें। ताकि आपकी स्थिति का इलाज समय पर हो सके।

चक्कर आना या फिर कमजोरी होना

ब्रेन स्ट्रोक की स्थिति में मरीजों को चक्कर आना या फिर काफी ज्यादा कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे संकेतों को अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं, जो आगे चलकर काफी गंभीर हो सकते हैं। इस स्थिति में तुरंत अपनी जांच कराएं।

यदि किसी व्यक्ति में इस तरह के कोई भी लक्षण है, तो तुरंत एक्सपर्ट की सलाह लें। स्ट्रोक एक मेडिकल इमर्जेंसी है और तत्काल इलाज की जरूरत होती है, ताकि मरीजों की जान बचाई जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source