Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Early Signs Of Heart Failure: हृदय या दिल हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। हमारा दिल ही पूरे शरीर ब्लड पंप करता है, जैसी सभी अंगों को ऑक्सीजन मिल सके। लेकिन गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल कम उम्र में ही लोगों को दिल से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। हार्ट फेलियर एक गंभीर और घातक समस्या है, जिसमें हार्ट शरीर की जरूरत के अनुसार ब्लड पंप नहीं कर लगा है। इस स्थिति में हार्ट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और वह सही तरीके से काम नहीं कर पाता है। इसके कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है, जिससे व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। लेकिन अचानक से हार्ट अटैक नहीं आता है। हार्ट फेल होने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है, जिन्हें समय रहते पहचानकर जान बचाई सकती है। आइए, जानते हैं हार्ट फेलियर के शुरुआती संकेत क्या हैं?
सांस लेने में कठिनाई महसूस होना हार्ट फेलियर का एक प्रमुख लक्षण है। अगर आपको किसी शारीरिक गतिविधि के दौरान सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। ज्यादातर मामलों में यह समस्या रात को सोते समय ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।
अगर आपको बिना ज्यादा मेहनत किए या पर्याप्त आराम करने के बाद भी बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है, तो इसे नजरंदाज न करें। अत्यधिक थकान होना भी हार्ट फेलियर का एक लक्षण हो सकता है। दरअसल, जब हार्ट सही से ब्लड पंप नहीं करता है, तो मस्तिष्क तक ब्लड की सही सप्लाई नहीं हो पाती है। इसकी वजह से आपको थकान और हाथ-पैरों में कमजोरी महसूस हो सकती है।
हार्ट फेल होने से पहले शरीर में सूजन भी नजर आ सकती है। यह सूजन शरीर के विभिन्न अंगों के नजर आ सकती है। ऐसा तब होता है जब शरीर में ब्लड फ्लो सही तरीके से नहीं हो पाता है। अगर आपको भी शरीर के कुछ अंगों में सूजन दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
हार्ट फेलियर के लक्षणों में तेज दिल की धड़कन भी शामिल है। अगर दिल जोर-जोर से धड़कना शुरू कर दे, तो यह हार्ट फेलियर का संकेत हो सकता है। इसे भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए।
जब हार्ट सही तरह से ब्लड पंप नहीं कर पाता है, तो मस्तिष्क तक पर्याप्त मात्रा में ब्लड नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में, दिमाग भ्रमित रहता है और व्यक्ति किसी भी चीज पर ठीक से फोकस नहीं कर पाता है। अगर आप बार-बार चीजों को भूलने लगे हैं या सतर्कता में कमी महसूस कर रहे हैं, तो यह हार्ट फेलियर का संकेत हो सकता है।