
Also Read
Signs Of Calcium Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है। कैल्शियम भी ऐसा ही एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है। यह हड्डियों और दांतों को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा, यह तंत्रिका तंत्र के सही तरह से कार्य करने और शरीर के कई दूसरे अंगों की संरचना और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। छोटे बच्चों के शारीरिक विकास में भी कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। यदि शरीर में इसकी कमी हो जाती है, तो हड्डियां कमजोर होने के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में, कैल्शियम की कमी को समय रहते पूरा करना बहुत जरूरी है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। आज इस लेख में हम आपको कैल्शियम की कमी से शरीर में नजर आने वाले लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं (Calcium Ki Kami Ke Lakshan)। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे जोड़ों और शरीर में बार-बार दर्द महसूस होता है। इतना ही नहीं, लंबे समय तक कैल्शियम की कमी के कारण ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा भी बढ़ जाता है।
कैल्शियम नाखूनों की मजबूती बनाए रखने में मदद करता है। इसकी कमी से नाखून कमजोर हो जाते हैं और जल्दी टूटने लगते हैं। साथ ही, नाखून पर सफेद धब्बे पड़ने लगते हैं या उनका रंग पीला हो सकता है। अगर आपके नाखून टूटे-फूटे और खुरदरे दिखने लगते हैं, तो यह कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है।
अगर आपको बार-बार मांसपेशियों में ऐंठन, झुनझुनी या कमजोरी महसूस होती है, तो कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है। इसके कारण व्यक्ति को उठते-बैठते या चलते वक्त जांघों में दर्द महसूस हो सकता है। साथ ही, हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
कैल्शियम दांतों की मजबूती और बनावट के लिए सबसे जरूरी होता है। ऐसे में, कैल्शियम की कमी से दांत कमजोर हो होने लगते हैं और दांतों में असहनीय दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा, मसूड़ों में सूजन हो सकती है और ठंडा-गर्म लगने की समस्या बढ़ सकती है। कम उम्र के बच्चों में कैल्शियम की कमी से उनके दांत देरी से आने और जल्दी खराब होने जैसी परेशानियां देखी जाती हैं।
अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना भी कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है। दरअसल, कैल्शियम शरीर में एनर्जी मेटाबॉलिज्म में शामिल होता है। ऐसे में, कैल्शियम को कमी के कारण कमजोरी, सुस्ती, थकान और चक्कर आना जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।