Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हाइपरटेंशन जिसे हाई ब्लड प्रेशर के नाम से जाना जाता है, एक ऐसी स्थिति है जो तब देखने को मिलती है जब आर्टरी में ब्लड प्रेशर ज्यादा बढ़ जाता है। यह समस्या आज के समय में काफी ज्यादा आम है और अधिकतर लोग इससे जूझ रहे हैं। यह आपके दिल को बीमारियों के रिस्क में डाल सकती है। इसलिए ब्लड प्रेशर को मैनेज करना काफी जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को मेंटेन करना चाहिए। इस स्थिति को साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण शुरू में पता नहीं चलते हैं। आइए जानते हैं हाइपरटेंशन की अलग-अलग स्टेज के बारे में।
इस स्टेज में ब्लड प्रेशर कम होता है। इस स्टेज में बीपी की रेंज 120/80 mm hg होता है। यह ब्लड प्रेशर नॉर्मल माना जाता है और इस स्टेज में किसी तरह का कोई रिस्क शामिल नहीं होता है। इसमें केवल लोगों को हेल्दी रहने और हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करने की सलाह दी जाती है ताकि आगे और ज्यादा बीपी बढ़ने का रिस्क कम हो सके।
इस स्टेज में बीपी थोड़ा बढ़ने लगता है इसलिए यह एक चेतावनी वाली स्टेज होती है। इसमें बीपी की रेंज 120–139 / 80–89 mm hg होता है। इस स्टेज को भी पूरी तरह से हाइपरटेंशन नहीं कहा जा सकता है लेकिन यह एक चेतावनी वाली स्टेज होती है और इसमें ही आपको एक्शन लेने की जरूरत पड़ती है ताकि आपकी स्थिति आगे जा कर और ज्यादा न बिगड़ सके और बात को यहीं पर कंट्रोल किया जा सके।
इस स्टेज में आपके बीपी की रेंज 140–159 / 90 से 99 mm hg के बीच हो जाती है। यह हाइपरटेंशन की शुरुआत होती है और इस स्टेज में आपको अपना लाइफस्टाइल मैनेज करने के साथ साथ दवाई खानी भी शुरू कर देनी होती है। इसमें आप अपने बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं और इससे जुड़े रिस्क को भी काफी हद तक खत्म किया जा सकता है।
यह काफी ज्यादा चिंता वाली स्थिति होती है क्योंकि इसमें आपका बीपी बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है और इसे कंट्रोल कर पाना भी काफी मुश्किल होने लगता है। इस स्टेज में बीपी की रेंज 160/ 100 mm hg से भी ज्यादा होने लगती हैं। इस स्टेज में तुरंत मेडिकल सावधानी बरतने की जरूरत होती है और आपको हर वह काम करना चाहिए जिससे आपका बीपी कंट्रोल में हो सके। इस स्थिति में कई दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है।
बीपी का बढ़ना आपके दिल की सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। इससे आपकी जान पर भी खतरा बन जाता है इसलिए आपको शुरू से ही अपना ब्लड प्रेशर काबू में करने की कोशिश करते रहना चाहिए। समय समय पर अपने डॉक्टर से इसको कंट्रोल करने की टिप्स लेते रहें। इससे आपके दिल की आर्टरी को भी खतरा पहुंचने लगता है।
निष्कर्ष: अगर आपका ब्लड प्रेशर ज्यादा बढ़ने लग जाता है तो आपको और बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। इसलिए आपको इसे मैनेज करने की टिप्स का पालन करना चाहिए। सबसे पहले आपको अपनी डाइट से नमक की मात्रा काफी कम कर देनी चाहिए और साथ ही बाहर का खाना पीना भी बहुत कम कर देना चाहिए।