• हिंदी

अगर आपके शरीर से भी निकलता है अधिक पसीना, तो शरीर में इन न्यूट्रिएंट्स कमी हो सकती है जिम्मेदार

अगर आपके शरीर से भी निकलता है अधिक पसीना, तो शरीर में इन न्यूट्रिएंट्स कमी हो सकती है जिम्मेदार

कई बार शरीर से अधिक पसीना अधिक निकलना इस बात का संकेत भी हो सकता है कि आपके शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो गई है।

Written by Atul Modi |Updated : September 26, 2023 7:01 AM IST

शरीर से पसीना निकलना हमारे शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया होती है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी भी होती है। जब हमारे शरीर से पसीना निकलता है, तो इसके साथ शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स और गंदगी भी बाहर आती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने और शरीर के तापमान को कंट्रोल रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि लोगों के शरीर से कुछ ज्यादा ही पसीना निकलता है। अगर मौसम का तापमान अधिक या आप कोई गहन फिजिकल एक्टिविटी कर रहे हैं, तो इसके कारण शरीर से अधिक पसीना निकलना बहुत सामान्य है। लेकिन अगर आपको AC में बैठ हुए या बिना कोई फिजिकल एक्टिविटी किये बहुत अधिक पसीना आता है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। क्योंकि कुछ मामलों में यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। अगर आप नोटिस करते हैं कि आपको पिछले कुछ समय से पसीना काफी ज्यादा आ रहा है, तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इसके अलावा, कई बार शरीर से अधिक पसीना अधिक निकलना इस बात का संकेत भी हो सकता है कि आपके शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो गई है। आप लंबे समय एक ऐसी डाइट ले रहे हैं, जिसमें शरीर के लिए जरूरी कई विटामिन और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में नहीं है। ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में पसीने को नियंत्रित करने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए आपको एक संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार जरूर लेना चाहिए। अब सवाल यह उठता है कि आखिर किन पोषक तत्वों की कमी शरीर से अधिक पसीना निकलने का कारण बन सकती है? इस लेख में हम आपको ऐसे 4 पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं...

ज्यादा पसीना आना रोकने के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स- Nutrients To Prevent Excessive Sweating In Hindi

विटामिन बी (Vitamin B)

स्वस्थ रखने के लिए आपकी डाइट में सभी बी विटामिन या विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पर्याप्त मात्रा में होना बहुत जरूरी है। यह शरीर के बेहतर संचालन और विभिन्न कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। यह मेटाबॉलिज्म में सुधार करने, भोजन से प्राप्त ग्लूकोज को एनर्जी में बदलने और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही, शरीर में खून बनाने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी योगदान देते हैं। शरीर में खून की कमी और खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण भी आपको अधिक पसीना आ सकता है। इसलिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, चुकंदर, अनार, संतरा, गाजर और मशरूम आदि शामिल करें।

Also Read

More News

कैल्शियम (Calcium)

आमतौर हम इस मिनरल को सिर्फ हड्डियों व मांसपेशियों की मजबूती के लिए जरूरी मानते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि यह आपकी नसों पर पड़ने वाले दबाव को भी कंट्रोल करता है। जब शरीर में इस मिनरल कम हो जाती है, तो इसके कारण शरीर से अधिक पसीना आने की समस्या देखने को मिलती है। अगर आप नियमित दूध और इससे बने उत्पाद, अंजीर, चिया सीड्स, सोय मिल्क और टोफू आदि का सेवन करें, तो आप आसानी कैल्शियम की कमी दूर कर सकते हैं।

विटामिन डी (Vitamin D)

इस विटामिन की कमी से भी आपको अधिक पसीना आने की समस्या हो सती है। यह विटामिन शरीर में हार्मोन्स के संतुलन, हड्डियों व दांतों को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जावान बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आपको अपनी डाइट में हेल्दी फैट्स जरूर शामिल करने चाहिए और 10-15 मिनट सुबह या शाम के समय धूप में जरूर समय बिताना चाहिए। इसके अलावा, दूध, अंडे और मशरूम आदि से भी विटामिन डी प्राप्त होता है। इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

मैग्नीशियम (Magnesium)

शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण लोगों को घबराहट और अधिक पसीना आने की समस्या हो सकती है। मैग्नीशियम बीपी कंट्रोल रखने और नसों को रिलैक्स करने में मदद करता है। साथ ही, यह ग्लूकोज के मेटाबॉलिज्म भी बहुत अहम भूमिका निभाता है। विभिन्न नट्स और बीज, चने, टोफू और दूध आदि को डाइट में शामिल करके आप पर्याप्त मैग्नीशियम प्राप्त कर सकते हैं।