Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
UTI Symptoms at Night : यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी आज के समय में काफी ज्यादा कॉमन हो चुकी है। इसके कई तरह के लक्षण होते हैं, जो आपको काफी ज्यादा परेशान कर सकते हैं। हालांकि, रात के समय होने वाले लक्षण सबसे ज्यादा परेशान करने वाले होते हैं। इसकी वजह से मरीजों को सोने में परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं रात में यूरिन इन्फेक्शन की वजह से होने वाली परेशानी कौन सी है?
यूटीआई के लक्षण दिन के किसी भी समय असहज होते हैं। आम लक्षणों में पेशाब करते समय दर्द या जलन, बार-बार पेशाब करने की इच्छा, अचानक पेशाब करने की इच्छा और पेशाब करने में कठिनाई जैसे लक्षण शामिल हैं। मरीज़ों को आमतौर पर दिन और रात दोनों समय एक जैसे लक्षण अनुभव होंगे। हालांकि, रात में कुछ अन्य लक्षण भी दिख सकते हैं, जैसे-
यूटीआई के लक्षण दिन और रात में लगभग एक जैसे होते हैं। हालांकि, रात के समय बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है, जिसकी वजह से सोने में काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है। इसके कारण आप पूरी रातभर परेशान हो सकते हैं।
बार-बार पेशाब करने के लिए जागना भी यूटीआई के लक्षणों में शामिल हैं। इस तरह के लक्षणों को इग्नोर करने से बचें।
कई बार यूटीआई की परेशानी होने पर रात के समय लीकेज हो सकता है, जिसकी वजह से बिस्तर गीला होने की संभावना होती है। अगर आपको भी इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर की मदद लें।
यूरिन इन्फेक्शन से ग्रसित होने पर मरीजों को काफी दर्द और बेचैनी होती है, जिसकी वजह से उन्हें सोने में काफी परेशानी हो सकती है। बेहतर नींद के लिए आप आसान से तरीकों को आजमा सकते हैं, जैसे-
डिस्क्लेमर (Disclaimer) : हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।