
Also Read
Medically Verified By:
Mouth Cancer
Early Sign of Mouth Cancer : मुंह के कैंसर को ओरल कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। यह मुंह के कई क्षेत्रों को प्रभावित करता है। ओरल कैंसर सबसे आम तौर पर होंठ, जीभ और मुंह के तल पर होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को गाल, मसूड़ों, मुंह की छत ( Roof of the mouth ), टॉन्सिल और लार ग्रंथियों में भी शुरू हो सकते हैं। मुंह के कैंसर को आम तौर पर सिर और गर्दन के कैंसर के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। सोनीपत में स्थित एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, चेयरमेन दिनेश सिंह का कहना है कि मुंह के कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू और शराब का सेवन। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, शराब पीने की कोई न्यूनतम सुरक्षित सीमा नहीं है। मुंह के कैंसर के 80% से अधिक मामलों में रेडियोथेरेपी की आवश्यकता होती है। इसके अलावा सर्जरी या कीमोथेरेपी के कॉम्बिनेशन से इसका इलाज किया जाता है। इसी तरह सर्जरी और कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का उपयोग कई रोगियों में एक दूसरे के साथ संयोजन में किया जाता है।
मुंह का कैंसर होने पर कई तरह के सामान्य संकेत दिखते हैं, जिसे इग्नोर करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ सामान्य से संकेत-
मुंह का कैंसर होने के पीछे मुख्य कारण तंबाकू या शराब का अधिक सेवन करना होता है। इसके अलावा कुछ अन्य जोखिम भी हो सकते हैं, जैसे-
मुंह के कैंसर का उपचार कैंसर के प्रकार, उसके स्थान और उसके फैलाव की सीमा पर निर्भर करता है।
स्टेजिंग : सीटी और एमआरआई स्कैन जैसे परीक्षण यह निर्धारित करने में मदद करते हैं कि कैंसर कितना फैला है। स्टेजिंग आपके डॉक्टर को आपके लिए सबसे अच्छे उपचार विकल्पों पर निर्णय लेने में मदद करती है।
सर्जरी : मुंह के कैंसर के लिए एक आम उपचार ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी है, विशेष रूप से शुरुआती चरण के कैंसर में सर्जरी प्रभावी माना जाता है।
रेडियोथेरेपी : रेडियोथेरेपी का उपयोग करके कुछ छोटे मुंह के कैंसर का इलाज करने में मदद मिल सकता है।
कीमोथेरेपी : कीमोथेरेपी में ट्यूमर को मारने या सिकोड़ने के लिए दवा का उपयोग होता है। इसका प्रयोग अकेले रेडियोथेरेपी के साथ किया जा सकता है।