कहीं आप भी तो नहीं हैं इन 7 तरह के सिरदर्द से परेशान

ऐसा कहा जाता है कि एयरप्लेन सिरदर्द हर 12 लोगों में से 1 व्यक्ति को होता है। इसमें हवा के दबाव में अंतर होने पर सिर के किसी एक तरफ दर्द होने लगता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 3, 2018 4:24 PM IST

बदलती जीवनशैली और गलत खानपान में किसी को भी सिरदर्द होना एक आम बात है। सिरदर्द से तात्पर्य है सिर के एक या एक से अधिक हिस्सों में साथ ही गर्दन के पिछले भाग में हल्के से लेकर तेज दर्द का एहसास होना। सिर दर्द के कई कारण होते हैं। वैसे अधिकतर सिरदर्द किसी गंभीर बीमारी की वजह से नहीं होते। वे कभी-कभी होते हैं और दवा लेने या जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करने से ठीक हो जाते हैं। आमतौर पर सिरदर्द नींद पूरी न होने, दांतों में दर्द होने, थकान, गलत दवाई लेने, चश्मे का नंबर बढ़ने, मौसम बदलने पर हो सकता है। सिर दर्द एक प्रकार का नहीं होता, इसके अनेक प्रकार हैं।

स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि आजकल अधिकतर लोग सिरदर्द से आए दिन परेशान रहते हैं। अक्सर सिरदर्द होने पर लोग कोई पेनकिलर खा लेते हैं, लेकिन अगर आपके सिर में बार-बार दर्द होता है तो इस हल्के में न लें। बार-बार सिरदर्द होने पर आपको किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए। जानिए कितने तरह के हो सकते हैं सिर दर्द और क्या हैं उनके इलाज-

1 तनाव- तनाव के कारण हुए सिरदर्द में सिर के चारों तरफ सेन्सेशन के साथ कुछ ऐसे दर्द होता है जैसे सिर पर कोई प्रेशर बैंड बांध दिया गया हो। तनाव के कारण होने वाला सरदर्द, सिर दबाने से ठीक हो जाता है। यह किसी को भी हो सकता है।

पढ़ें- सुबह नींद खुलती है तेज सिरदर्द के साथ, ब्रेन ट्यूमर का हो सकता है संकेत

2 एक्सर्शनल सिरदर्द- जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, ऐसा सिरदर्द किसी बात को लेकर हुए तनाव से होता है। ऐसा सिरदर्द किसी खास काम के शुरू करने से पहले या बाद में शुरू होता है जैसे एक्सरसाइज से पहले या बाद में शुरू होता है। अमेरिका के एक माइग्रेन फाउंडशन के अनुसार, ऐसे सिरदर्द सामान्य रूप से 5 मिनट में समाप्त हो जाते हैं। बहुत दुर्लभ और बुरी स्थिति में यह 3 दिनों तक भी चल सकता है। इस प्रकार का सिरदर्द बहुत दुर्लभ मामलों में होते हैं और यह 6 महीनों में ठीक भी हो जाता है।

3 एयरप्लेन सिरदर्द- ऐसा कहा जाता है कि हर 12 लोगों में से 1 व्यक्ति को यह सिर दर्द होता है। इसमें हवा के दबाव में अंतर होने पर सिर के किसी एक तरफ दर्द होने लगता है। ऐसी स्थिति में शांत रहने का प्रयास करें, पानी का पर्याप्त सेवन करें और अगर जरूरी हो तो ओटीसी दर्दनाशक लें।

पढ़ें-

4 ऐलर्जी से होने वाला सिरदर्द- इस प्रकार के सिरदर्द में नाक बहना, आंख में पानी आने लगता है। ऐसा सिरदर्द मौसम से संबंधित होता है। इससे बचने के लिए आपको उस चीज से परहेज करना होगा, जिससे आपको सिरदर्द शुरू हो रहा है।

5 साइनस सिरदर्द- साइनस सिरदर्द तब होता है जब आपके साइनस में संक्रमण हो जाता है और उसमें जलन होने लगती है। साइनस में सिरदर्द तेज और कई बार लगातार होता रहता है। यह अधिकतर सुबह शुरू होता है। साइनस के कारण सिरदर्द में आंखों, गाल और सिर के अगले हिस्से में दबाव और दर्द होता। साथ ही इसमें नीचे झुकने पर दर्द बहुत तेज होता है। इसमें ऊपरी दांत में दर्द, बुखार, ठंड लगना, चेहरे पर सूजन आदि की समस्या भी आ जाती है। 90 प्रतिशत साइनस सिरदर्द दरअसल, माइग्रेन ही होता है।

पढ़ें- कमर दर्द से हैं परेशान ? नियमित करेंगे यह आसन तो मिलेगा आराम

6 माइग्रेन का दर्द- माइग्रेन ऐसा सिरदर्द है जो अधिकतर आनुवंशिक होता है। यह सिरदर्द हर किसी में अलग-अलग होता है। माइग्रेन सिर के आधे हिस्से में और बहुत तेज होने वाला सिरदर्द है। इस सिरदर्द में कई बार जी मिचलाना, उल्टी होना, रोशनी के प्रति संवेदनशीलता, दृष्टि-दोष, सुस्ती, बुखार और ठंड भी लगती है। माइग्रेन से कई बार धीरे-धीरे और कई बार तेज होने लगता है। इसका कारण किसी भोज्य पदार्थ से एलर्जी भी हो सकता है।

7 क्लस्टर सिरदर्द- इस प्रकार का सिरदर्द एक बार में किसी एक आंख के पीछे होते हैं। इसमें आंख में जलन होना, आंख का लाल होना, सूजन आना और पसीना आना शुरू हो जाता है। नाक बंद होना और आंखों में आंसू आना इसके लक्षण हो सकते हैं। इस प्रकार का सिरदर्द 15 मिनट से लेकर 3 घंटों तक रह सकता है। इस प्रकार का सिरदर्द एक के बाद एक क्रम में कई बार हो सकता है। यहां तक की यह एक दिन में 4 बार तक हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source