
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : June 15, 2021 6:57 PM IST
कोविड 19 और अस्थमा के बीच का अंतर कैसे पता कर सकते हैं?
क्या आपको बहुत दिनों से खांसी हो रही है? या आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है? क्या आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आपको अस्थमा अटैक (Asthma Attack) आया है या ये कोविड के लक्षण हैं? दरअसल, इन लक्षणों में काफी समानताएं होती हैं और लगभग मिलते जुलते ही है। इसलिए बहुत से लोगों को यह पहचान पाने में मुसीबत होती है कि उन्हें कोविड (Covid-19) हुआ है या कोई और बीमारी। अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए क्योंकि कोई भी बीमारी नजर अंदाज करने लायक नही है। इसलिए आपको पहले ही पता लगा लेना चाहिए की आप किस बीमारी से पीड़ित है ताकि आप जल्द से जल्द उस का इलाज शुरू कर सकें। यहां ज़ेन मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, चेंबूर में पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ अरविंद केट आपको कोविड -19 और अस्थमा के दौरे के बीच अंतर जानने में मदद करेंगे।
आप दोनों बीमारियों के बीच कंफ्यूज हो सकते हैं क्योंकि इनमें लगभग एक जैसे ही लक्षण देखने को मिलते हैं लेकिन अगर आप अंतर जानना चाहते हैं तो यह जानिये कि आपको बुखार आया है या नहीं क्योंकि बुखार आना कोविड का लक्षण तो है। लेकिन अस्थमा अटैक आने पर आप को बुखार नही आता है। इस तरह आप एक संकेत द्वारा पता लगा सकते हैं कि आपको अस्थमा है या कोविड।
अगर आपको बार बार अस्थमा अटैक आते हैं तो आप को एक डायरी बना कर रखनी चाहिए ताकि आपके डॉक्टर आपका इलाज करते समय आपके अस्थमा अटैक को अच्छे से ट्रैक कर सकें और इसके साथ ही कोविड का खतरा भी अस्थमा के मरीजों को अधिक होता है इसलिए आपको अपना खास ख्याल रखना चाहिए। आपको सारे कोविड से सम्बन्धित नियमों का पालन करना चाहिए और घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए ताकि आप सुरक्षित रह सकें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.