एंडोमेट्रियोसिस के पहले स्टेज में दिखाई देते हैं ये 7 लक्षण, 90 फीसदी महिलाएं साधारण समझकर करती हैं इग्नोर

Endometriosis Symptoms: एंडोमेट्रियोसिस के शुरुआती स्टेज में शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : July 10, 2024 12:32 PM IST

Endometriosis Symptoms: एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं में होने वाली एक गंभीर समस्या है। इस बीमारी में गर्भाशय की अंदरूनी परत (एंडोमेट्रियम) के समान ऊतक (एंडोमेट्रियल टिश्यू) गर्भाशय से बाहर की ओर बढ़ने लगते हैं। यह अक्सर ओवरी, फैलोपियन ट्यूब, यूट्रस के बाहरी हिस्से और पेल्विक कैविटी की लाइनिंग को प्रभावित करता है। आमतौर पर, एंडोमेट्रियल टिश्यू पीरियड्स के दौरान टूटकर बाहर निकल जाते हैं और प्रत्येक मासिक धर्म के साथ एक नया एंडोमेट्रियम बनता है। लेकिन जब यह शरीर के किसी और अंग में होते हैं, तो बाहर नहीं निकाल पाते हैं। एंडोमेट्रियोसिस के कारण महिलाओं को कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह पीरियड्स के दौरान लंबे समय तक दर्द, अनियमित मासिक चक्र और प्रजनन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। एंडोमेट्रियोसिस होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में, महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस के लक्षणों पर ध्यान चाहिए ताकि समाय पर इलाज शुरू किया जा सके। आज लेख में हम आपको एंडोमेट्रियोसिस के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं (Early Symptoms Of Endometriosis In Hindi) -

पेल्विक हिस्से में दर्द

पेल्विक हिस्से (पेट के निचले हिस्से) में दर्द होना एंडोमेट्रियोसिस का शुरुआती लक्षण है। अगर आपको श्रोणि क्षेत्र में लगातार दर्द या ऐंठन महसूस हो रही है, तो आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक दर्द होना

मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक दर्द और ऐंठन होना भी एंडोमेट्रियोसिस का संकेत हो सकता है। अगर आपको पीरियड्स से पहले या पीरियड्स के दौरान कमर, पेट और पीठ के निचले हिस्से में काफी तेज दर्द होता है, तो इसे हल्के में न लें। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।

असामान्य मासिक धर्म

मासिक धर्म का असामान्य होना भी एंडोमेट्रियोसिस का एक लक्षण हो सकता है। अगर आपके पीरियड्स में काफी ज्यादा बदलाव हो रहा है या अनियमित पीरियड्स की परेशानी हो रही है, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

मल त्याग या पेशाब के दौरान दर्द

एंडोमेट्रियोसिस के पहले स्टेज में मल त्याग या पेशाब करते समय दर्द हो सकता है। खासकर, पीरियड्स के दौरान यह परेशानी ज्यादा होती है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

थकान

एंडोमेट्रियोसिस के पहले स्टेज में कुछ महिलाओं को लगातार थकान और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बाद भी आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो ऐसे में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

पीरियड्स के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव

पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग या पीरियड्स के बीच में स्पॉटिंग (हल्का रक्तस्राव) होना भी एंडोमेट्रियोसिस का शुरुआती लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

यौन संबंध के दौरान दर्द होना

यौन संबंध के दौरान या उसके बाद दर्द महसूस होना भी एंडोमेट्रियोसिस का संकेत हो सकता है। खासकर, अगर आपको मेनोपॉज के बाद भी यौन संबंध के दौरान तेज दर्द महसूस होता है, तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source