ब्लड कैंसर फर्स्ट स्टेज में दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, डॉक्टर से जानिए शुरुआती लक्षण

Blood Cancer First Stage Symptoms : ब्लड कैंसर के शुरुआती स्टेज में शरीर में कई तरह के सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं, जिसपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं ब्लड कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देने वाले लक्षण क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 16, 2025 12:49 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Mohit Aggarwal

Blood Cancer First Stage Signs : ब्लड कैंसर को काफी खतरनाक बीमारी मानी जाती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें मरीज के शरीर में ब्लड की कोशिकाओं का निर्माण और उनकी कार्य प्रणाली प्रभावित होती है। अधिकतर ब्लड कैंसर की शुरुआत बोन मैरो में शुरू होते हैं। यह आपकी हड्डियों के बीच में मौजूद मुलायम, स्पंज जैसा इंग्रीडिएंट है। आपकी बोन मैरो स्टेम कोशिकाएं बनाती है। इसकी मदद से रेड ब्लड सेल्स पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का कार् करती है। वहीं, व्हाइट ब्लड सेल्स संक्रमण से लड़ने में असरदार होती है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को ब्लड कैंसर हो जाए, तो यह सभी क्रिया प्रभावित होती हैं। ब्लड कैंसर के शुरुआती स्टेज यानि फर्स्ट स्टेज में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, जिसपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते शालीमार बाग स्थित फॉर्टिस हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. मोहित अग्रवाल से जानते हैं ब्लड कैंसर के फर्स्ट स्टेज के लक्षण (Blood Cancer First Stage Symptoms) क्या हैं?

ब्लड कैंसर के पहले स्टेज के लक्षण क्या हैं?

ब्लड कैंसर के शुरुआती स्टेज में काफी सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं, जिसपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। अगर आप इन सामान्य लक्षणों पर ध्यान नहीं देते हैं, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। आइए जानते हैं इसके लक्षण-

1. थकान और कमजोरी 

ब्लड कैंसर के शुरुआती स्टेज में शरीर में लगातार ऊर्जा की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से मरीजों को लगातार थकान हो सकती है। ऐसे में एक बार अपनी जांच जरूर करा लें। 

2. बार-बार या गंभीर इन्फेक्शन होना 

ब्लड कैंसर होने पर शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से शरीर में इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता कम हो सकती है। ऐसे में मरीजों को बार-बार इन्फेक्शन हो सकता है। अगर आपको बार-बार इन्फेक्शन हो रही है, तो एक बार जांच करा लें। 

3. बुखार या ठंड लगना 

बिना किसी कारण के बुखार होना भी ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको बार-बार ठंड के साथ बुखार हो रहा है, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें। 

4. बिना किसी कारण वजन कम होना 

अगर बिना कोशिश किए अगर आपके शरीर का वजन कम हो रहा है, तो यह ब्लड कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। ऐसे में एक बार अपनी जांच जरूर करा लें। 

5. बढ़े हुए लिम्फ नोड्स 

गर्दन, बगल या कमर में सूजन की स्थिति होना भी ब्लड कैंसर की ओर इशारा कर सकते हैं। ऐसे में एक बार जांच जरूरी है।

6. रात में पसीना आना 

अगर आपके शरीर में बिना कारण रात को सोते समय काफी ज्यादा पसीना आ रहा है, तो डॉक्टर से जांच कराएं। ताकि पसीना आने का सही कारण पता चल सके।

7. आसानी से चोट लगना या खून बहना 

ब्लड कैंसर होने पर शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है, जिसकी वजह से मरीजों को आसानी से चोट लग सकता है। ऐसे में काफी ज्यादा या लंबे समय तक ब्लीडिंग की शिकायत होने लगती है।