
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 31, 2021 11:16 PM IST
40 की उम्र पार करते ही हो सकती हैं ये 7 स्वास्थ्य समस्याएं, जानें इनसे बचने के उपाय।
Health problems after age of 40: चालीस वर्ष की उम्र के बाद इंसान का शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। उम्र के इस पड़ाव में कई तरह की शारीरिक समस्याओं के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी होता है कि आप कम उम्र से ही अपनी जीवनशैली, खानपान और शारीरिक रूप से एक्टिव रहने की तरफ खास ध्यान दें। उम्र बढ़ने का असर ना सिर्फ अंगों के कार्य क्षमता पर पड़ता है, बल्कि त्वचा और बालों पर भी इसके साइड एफेक्ट्स नजर आने लगते हैं। आइए जानते हैं, 40 की उम्र में कौन-कौन सी सेहत संबंधित समस्याओं (Health problems after age of 40 in Hindi) के होने का खतरा बढ़ जाता है और इनसे बचने के उपाय क्या अपनाएं....
1 व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है।
2 डायबिटीज होने का रिस्क बढ़ जाता है।
3 हार्ट संबंधित समस्याएं होने का खतरा।
4 40 पार करते ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।
5 हड्डियों से संबंधित समस्याएं जैसे अर्थराइटिस, जोड़ों का दर्द हो सकता है।
6 रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है।
7 उम्र बढ़ने के कारण बुढ़ापे की चिंता होती है, जिससे तनाव, डिप्रेशन हो सकता है।
लंबी उम्र तक स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है।
अधिक तेल, मसालेदार चीजों, बाहर के फूड्स, जंक फूड्स का सेवन कम करें।
शारीरिक रूप से एक्टिव रहने की कोशिश करें। इसके लिए योग, मेडिटेशन, एक्सरसाइज आदि प्रदितिन रूटीन में शामिल करें।
प्रतिदिन कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
प्रत्येक 6 महीने या एक साल पर संपूर्ण हेल्थ चेकअप कराएं।