Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Heart Attack Symptoms: आजकल के गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग कम उम्र में ही दिल से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। पिछले कुछ समय में हार्ट अटैक के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। आए दिन किसी न किसी की हार्ट अटैक से मौत की खबर सुनने को मिलती है। जब दिल तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और खून नहीं पहुंच पाता है, तब हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। हार्ट अटैक से बचने के लिए इसके संकेतों को जानना बहुत जरूरी है। अधिकतर लोगों को लगता है कि हार्ट अटैक अचानक आता है। जबकि, ऐसा नहीं है। हार्ट अटैक आने से कई हफ्तों पहले ही शरीर में कुछ लक्षण और संकेत दिखने लगते हैं। लेकिन अक्सर लोग इन्हें मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो हार्ट अटैक से बचाव किया जा सकता है। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे संकेतों के बारे में जो हार्ट अटैक आने से पहले नजर आते हैं (Early Signs Of Heart Attack In Hindi)।
हार्ट अटैक आने का सबसे आम और मुख्य लक्षण सीने में दर्द होना है। अगर आपको सीने के बाईं तरफ तेज दर्द और जकड़न महसूस हो रही है, तो यह हार्ट अटैक का शुरुआती संकेत हो सकता है। यह दर्द हाथों, गर्दन और जबड़े तक भी फैल सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
सांस लेने में तकलीफ होना भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। अगर आपको थोड़ा सा काम करने पर भी सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है या सांस फूलने की समस्या हो रही है, तो ऐसी स्थिति में आपको बिना देर किए डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
अगर आपको बिना किसी शारीरिक श्रम के अचानक बहुत ज्यादा पसीना आ रहा है, तो यह हार्ट अटैक का एक चेतावनी संकेत हो सकता है। अगर आपको ठंडा और चिपचिपा पसीना आता है, तो इसे हल्के में न लें।
अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना भी हार्ट अटैक का एक लक्षण हो सकता है। अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बाद भी आपको बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
हार्ट अटैक आने से पहले उल्टी और मतली जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। अक्सर लोग इसे अपच या गैस समझकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन अगर आपको काफी ज्यादा बेचैनी महसूस हो रही है और उल्टी जैसा लग रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
दिल की धड़कन बहुत तेज हो जाना यह बहुत धीमी हो जाना भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। ऐसे में, इस लक्षण को भूलकर भी नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।