इन 6 चीजों का करेंगे सेवन, तो कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज

सेब डायबिटीज के मरीज के लिए बहुत ही लाभदायक फल है। इसमें विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे खून में ग्लूकोज को नियंत्रित करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 20, 2019 10:46 AM IST

डायबिटीज में हमारे अग्नाशय में हो रहे इन्सुलिन के स्राव को कम कर देता है। इसमें रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है तथा शरीर की धमनियों में बदलाव आने लगता है। एक बार डायबिटीज की बीमारी होने के बाद वह कभी खत्म नहीं होती, लेकिन इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है। डायबिटीज के लक्षण बार-बार भूख और प्यास लगना, अधिक से अधिक पेशाब जाना, त्वचा में एक बार घाव होने के बाद ठीक होने में समय लगना आदि हैं। इस बीमारी को संतुलित रखने के लिए इन चुनिन्दा घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं।

दालचीनी

दालचीनी नेचुरल स्वीटनर तो है ही साथ ही साथ इसमें कैल्शियम, मैगनीज, आयरन, विटामिन के और डाइटरी फाइबर भी अधिक मात्रा में होते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। पेट दर्द, गठिया, डाइबिटीज़ और कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों से भी आराम दिलाता है। दालचीनी को आप बिना चीनी चाय के साथ या फिर इसके पाउडर को पानी के साथ ले सकते हैं।

करेला

करेले में मौजूद बिटर्स और एल्केलाइड, अग्नाशय में हो रहे इन्सुनिल के स्राव को कम होने से रोकते हैं, जिससे रक्त में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहती है। इसमें विटामिन ए, बी और सी के साथ-साथ कैरोटीन, बीटाकैरोटीन, लूटीन, आइरन, जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैगनीज जैसे तत्वों की भरमार होती है। इसका उपयोग आप किसी भी रूप में कर सकते हैं। आप करेले का जूस बना सकते हैं, करेले की सब्जी, करेले को सुखाकर उसे पीसने के बाद उसके चूर्ण को भी पानी के साथ लिया जा सकता है।

मेथी

मेथी में मौजूद गैलाक्टोमेनन हमारे शरीर से शुगर की मात्रा को कम करता हैं। इससे डायबिटीज का संतुलन बना रहता है। मेथी को आप खाने में प्रयोग में ला सकते हैं, इसके अलावा आप मेथी के पाउडर को पानी के साथ ले सकते हैं। डायबिटीज के मरीज को यह भी सलाह दी जाती है कि वह मेथी के पत्तों को अपने भोजन में इस्तेमाल करें।

लहसुन

लहसुन अपने हाइपोल्य्समिक प्रभाव के कारण जाना जाता हैं। इसमें ऐलीसिन जैसे तत्व होते हैं जो खून में ग्लूकोज को नियंत्रित करने का काम करते हैं। इसके अलावा लहसुन बीटा-सेल इन्सुलिन बनाने का काम करता है, जो हाई ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। लहसुन को आप अपने खाने के साथ ले सकते हैं।

प्याज

प्याज भी लहसुन की ही तरह डायबिटीज को नियंत्रित करने का काम करता है। प्याज में फ्लावोनोइड की मात्रा अधिक होती है जो हमारे शरीर में इन्सुलिन के स्राव को कम करने से रोकता है। प्याज का इस्तेमाल बहुत से तरीके से हो सकता है। आप खाने में, सलाद में, या कच्चा किसी भी रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।

 सेब

सेब डायबिटीज के मरीज के लिए बहुत ही लाभदायक फल है। सेब में विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे खून में ग्लूकोज को नियंत्रित करता है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी होता है जो इन्सुलिन के संचालन में सहायक होता है। आप सेब का प्रयोग अलग-अलग रूप में कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source