त्वचा के कैंसर का संकेत हैं शरीर पर दिखने वाले ये 6 लक्षण, जानिए कैसे करें इसकी पहचान

यह जानना भी काफी जरूरी है कि इन सभी लक्षणों का मतलब केवल स्किन कैंसर नहीं है। अगर आपको इनमें से कोई लक्षण ज्यादा गंभीर दिखता है तो डॉक्टर को जरूर दिखा लेना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 18, 2023 6:37 PM IST

स्किन कैंसर काफी गंभीर स्थिति है और यह जानलेवा भी है। दुनिया भर में इस स्थिति से बहुत सारे लोग प्रभावित होते हैं। यह आपके शरीर के किसी भी हिस्से पर देखने को मिल सकती है। अधिकतर यह उन भागों में देखने को मिलती है जो ज्यादा धूप के संपर्क में रहते हैं जैसे चेहरा, गर्दन, बाजू और पैर। अगर इसे समय से पकड़ लिया जाए तो इसे ठीक करना संभव है। इसलिए इसके वार्निंग साइन (शुरुआती लक्षण) को जानना बहुत जरूरी होता है। अगर आपकी स्किन में कोई भी बदलाव देखने को मिलता है तो उसके कारणों का पता जरूर करें और ऐसे ही हल्के में न लें। आइए जानते हैं स्किन कैंसर के कुछ लक्षणों के बारे में।

स्किन कैंसर के शुरुआती लक्षण - Warning Signs Of Skin Cancer

तिल और फ्रेकल्स में बदलाव आना

अगर आपके चेहरे पर या किसी भी भाग में तिल या फिर फ्रेंकल हैं और उनके साइज, सकर या फिर रंग में बदलाव हो रहा है तो यह स्किन कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसलिए आपको अनियमित बॉर्डर और अन इवन रंग वाले तिल के बारे में जरूर ध्यान देना चाहिए और खास कर जब वह पेंसिल की इरेसर के जितने या इससे बड़े साइज के होते हैं।

स्किन पर नई ग्रोथ

अगर आपको अपनी स्किन पर कोई नई ग्रोथ खासकर बंप, पैच, सोर आदि देखने को मिलता है तो यह स्किन कैंसर का ही एक लक्षण हो सकता है। आपको खुजली, अकड़न और ब्लीडिंग जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं।

वह छाले जो ठीक न हो रहे हो

अगर स्किन पर कोई ऐसा छाला है जो ठीक नहीं हो रहा है तो वह स्किन कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर यह छाला किसी ऐसी जगह पर है जहां सूर्य की रोशनी डायरेक्ट आती है जैसे चेहरा, गर्दन, बाजू और पैर तो इसका रिस्क और ज्यादा बढ़ सकता है।

स्किन पर सख्त पैच हो जाना

अगर अपनी स्किन पर रफ पैच हो गए हैं और स्किन काफी कठोर लग रही है तो यह भी स्किन कैंसर का लक्षण हो सकता है। इनमें खुजली भी हो सकती है।

स्किन के टेक्सचर में बदलाव

अगर आपको अपनी स्किन के टेक्सचर में बदलाव देखने को मिलता है जैसे मोटापन या फिर कठोरता तो यह भी स्किन कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर आपको कलर और साइज में बदलाव होने जैसे लक्षण दिखते हैं तो और सावधान रहें।

लाल होना या सूजन आना

अगर आपको स्किन के किसी भाग में सूजन आई है या स्किन लाल है तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है।

यह जानना भी काफी जरूरी है कि इन सभी लक्षणों का मतलब केवल स्किन कैंसर नहीं है। अगर आपको इनमें से कोई लक्षण ज्यादा गंभीर दिखता है तो डॉक्टर को जरूर दिखा लेना चाहिए। आपके स्किन के डॉक्टर यह बता सकते हैं कि यह किस तरह का लक्षण है।

अपनी स्किन को सूर्य से होने वाले नुकसान से बचाना भी काफी जरूरी होता है। इसके लिए आप बाहर निकलने से पहले प्रोटेक्टिव कपड़े, जैसे पूरी बाजुओं के कपड़े और हैट्स का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा 30 एसपीएफ से ज्यादा सनस्क्रीन का प्रयोग भी बाहर निकलने से पहले जरूर करें। इन सभी प्रावधानों को अपना कर आप स्किन कैंसर का रिस्क काफी कम कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source