Oral Psoriasis: जीभ में दिखने वाले ये 6 लक्षण ओरल सोरायसिस के हैं संकेत, जानिए उपचार और बचाव

विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि आपके मुंह में अलग-अलग स्थानों पर ओरल सोरायसिस के संकेत दिखाई दे सकते हैं, जो कि आपके गालों के भीतर सबसे आम हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 12, 2021, 5:43 AM

सोरायसिस आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित कर सकता है, अधिकांश लोग सोरायसिस को त्वचा की समस्या के रूप में मानते हैं जो शरीर के कुछ अंगों पर ऐसे धब्बों के रूप में दिखाई देता है जिन्हें हर कोई देख सकता है, जैसे खोपड़ी, आपके घुटनों और कोहनी की त्वचा और यहां तक ​​कि नाखून भी। लेकिन इस बीमारी के लक्षण उन जगहों पर हो भी सकते हैं जिनकी आपको उम्मीद नहीं है, जैसे आपके मुंह के अंदर। इसे ओरल सोरायसिस (Oral Psoriasis) कहा जाता है। यह कोई गंभीर चिकित्सा समस्या नहीं है, लेकिन किसी व्यक्ति के लिए काफी असहज हो सकता है। साथ ही इसका सही निदान कर पाना भी काफी संघर्ष भरा हो सकता है। सोच रहे हैं क्यों? ऐसा इसलिए है क्योंकि यह इतना दुर्लभ है कि अधिकांश डॉक्टरों ने इसे पहले कभी नहीं देखा है, और कुछ को यकीन नहीं है कि यह मौजूद भी है। इस लेख में हम आपको ओरल सोरायसिस के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं साथ ही इसका इलाज कैसे संभव है।

ओरल सोरायसिस के लक्षण क्या हैं?

किसी व्यक्ति के लिए यह पता लगा पाना मुश्किल हो सकता है कि उसे ओरल सोरायसिस है या नहीं। क्योंकि इसके लक्षण अक्सर हल्के होते हैं जो जल्दी आते हैं और चले जाते हैं। साथ ही डॉक्टर्स भी इस बात से भी सहमत नहीं हैं कि इसके सभी लक्षण क्या हैं। लेकिन सामान्य तौर पर, विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि आपके मुंह में अलग-अलग स्थानों पर ओरल सोरायसिस के संकेत दिखाई दे सकते हैं, जो कि आपके गालों के भीतर सबसे आम हैं। जिनमें आप नोटिस कर सकते हैं:

  • पीले या सफेद किनारों वाले लाल त्वचा के धब्बे
  • घाव
  • मसूड़ों की त्वचा छिलना
  • मवाद वाले छाले (Pustules)
  • दर्द या जलन, खासकर जब आप कुछ मसालेदार खा रहे हों
  • चीजों के स्वाद में बदलाव

ओरल सोरायसिस को अन्य स्थितियों के साथ भी जोड़ा जा सकता है, जैसे:

  • फटी जीभ
  • आपकी जीभ पर लाल धब्बे जो नक्शे पर द्वीपों की तरह दिखते हैं
  • सूजे हुए या संक्रमित मसूड़े

जिन लोगों को ओरल सोरायसिस होता है, उनकी त्वचा पर भी इसके लक्षण दिखाई देते हैं, जैसे कि मोटे, पपड़ीदार पैच। आपकी त्वचा पर लक्षणों के साथ-साथ आपके मुंह में लक्षण शायद बेहतर या बदतर हो जाएंगे। इसलिए यदि आपके मुंह में ओरल सोरायसिस के लक्षण दिखाई देते हैं, तो ऐसे में आपकी त्वचा में भी जलन होने की संभावना है।

ओरल सोरायसिस का निदान कैसे संभव है?

यह मुश्किल हो सकता है क्योंकि ओरल सोरायसिस विवादास्पद है। कुछ विशेषज्ञ नहीं मानते कि यह वास्तव में एक प्रकार का सोरायसिस है। उन्हें लगता है कि ये लक्षण किसी अन्य स्थिति के कारण होते हैं। ऐसे में यह पता लगाने के लिए कि आपके लक्षणों का कारण क्या है, आपका डॉक्टर यह कर सकता है:

  • वह आपसे आपके चिकित्सा के इतिहास (और आपके परिवार के) के बारे में प्रश्न पूछ सकते हैं
  • माइक्रोस्कोप के तहत जांच करने के लिए अपने मुंह के अंदर से त्वचा का एक छोटा सा नमूना ले सकते हैं
  • आनुवंशिक परीक्षण (Genetic Tests) कर सकते हैं

आपका डॉक्टर अन्य स्थितियों से भी इंकार करना भी चाह सकते हैं जो कि समान लक्षण पैदा करते हैं, जैसे:

  • कैंडिडा संक्रमण
  • ल्यूकोप्लाकिया
  • लाइकेन प्लानस
  • रेइटर सिंड्रोम
  • धूम्रपान के कारण होने वाली समस्याएं, डेन्चर जो ठीक से फिट नहीं होते हैं, और अन्य समस्याएं

ओरल सोरायसिस का इलाज क्या है?

ओरल साोरयसिस वाले बहुत से लोगों को उपचार की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि उन्हें इससे कोई परेशान नहीं होती हैं। लेकिन अगर इनमें दर्द होता है, तो आप कुछ सरल उपाय कर सकते हैं:

  • गुनगुने पानी और नमक के मिश्रण से कुल्ला करें।
  • जब लक्षण बढ़ रहे हों तो मसालेदार भोजन न करें।
  • यदि आप धूम्रपान करते हैं, तो ऐसा न करें।

यदि ये घरेलू उपचार पर्याप्त नहीं हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें, जिससे कि वह आपको अन्य विकल्पों के बारे में बता सके, जिनमें शामिल हैं:

  • बार-बार कुल्ला करना- यह आपके मुंह में अम्लता को कम करता है और दर्द से राहत पाने में मदद करता है
  • दवाएं- जिसे आप अपने मुंह में दर्द वाले क्षेत्रों पर लगा सकते हैं, जैसे- स्टेरॉयड
  • गंभीर लक्षणों के लिए गोलियां या कैप्सूल (जैसे-साइक्लोस्पोरिन)

यदि आप त्वचा के छालरोग के लिए ओरल दवाएं लेते हैं, तो उनसे आपको मौखिक लक्षणों को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.