Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

विटामिन बी12 का स्तर बढ़ने पर हो सकती हैं ये 6 परेशानियां, पूरी स्किन में फैल जाते हैं लाल चकत्ते

Symptoms of excess vitamin B12 in the body :  शरीर में विटामिन बी12 की अधिकता होने पर कई तरह की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं विटामिन बी12 अधिक होने पर दिखने वाले लक्षण क्या हैं?

विटामिन बी12 का स्तर बढ़ने पर हो सकती हैं ये 6 परेशानियां, पूरी स्किन में फैल जाते हैं लाल चकत्ते
VerifiedMedically Reviewed By:

Written by Mishra Kishori |Updated : December 4, 2024 10:36 AM IST

Symptoms of excess vitamin B12 in the body : शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति बहुत ही जरूरी है। इसकी कमी के कारण एनीमिया, तंत्रिका संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में कई डॉक्टर्स इसकी पूर्ति के लिए सप्लीमेंट्स डोज और इंजेक्शन लेने की सलाह देते हैं। लेकिन अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 काफी ज्यादा हो जाए, तो इसकी वजह से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। शरीर में काफी ज्यादा विटामिन बी12 होने पर मतली, सिरदर्द, चक्कर आना और कभी-कभी रक्त के थक्के जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

बता दें कि विटामिन बी-12 पानी में घुलनशील है और आंतों में अवशोषित होता है। अवशोषित होने के बाद, इसका उपयोग डीएनए और लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए किया जाता है। विटामिन बी-12 जिसका उपयोग नहीं किया जा रहा है, उसे लिवर में स्टोर किया जाता है। लेकिन अगर आप सप्लीमेंट लेते हैं, तो आपके शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाती है। आइए नई दिल्ली के जनरल फिजिशियन डॉ. सुरिंदर कुमार से जानते हैंविटामिन बी12 की मात्रा बढ़ने से शरीर को होने वाले नुकसान क्या-क्या हैं?

शरीर में विटामिन बी12 की अधिक मात्रा होने पर दिखने वाले लक्षण - Symptoms of excess vitamin B12 in the body

अगर आप स्वस्थ हैं, तो आपको इसकी डोज मौखिक रूप से लेने की जरूरत होती है। शरीर में इसकी काफी ज्यादा कम होनी पर डॉक्टर्स इंजेक्शन लेने की सलाह लेते हैं। लेकिन अगर आपके शरीर में इसकी काफी मात्रा बढ़ जाए, तो निम्न परेशानियां हो सकती हैं, जैसे-

Also Read

More News

  1. हल्का दस्त होना
  2. स्किन में काफी खुजली होना
  3. स्किन पर लाल चकत्त होना
  4. सिरदर्द और चक्कर आना
  5. मतली और उल्टी जैसा महसूस होना
  6. शरीर में सूजन होना, इत्यादि

डॉक्टर्स को कब दिखाने की है जरूरत? - When should you see a doctor

यदि आपको विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स लेने के बाद किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो इस स्थिति में इसका सेवन करना तुरंत बंद कर लें। वहीं, अगर आपके लक्षण काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं या गंभीर हो रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर के पास जाएं।

Also Read : प्रेगनेंसी के दूसरे या तीसरे ट्राइमेस्टर में वेट लॉस क्या सही है

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ध्यान रखें कि बिना डॉक्टर्स की सलाह पर विटामिन बी12 न लें, इसकी अधिक मात्रा आपके सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है।