... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 26, 2020 1:52 PM IST
Image credits by: Home Remedies for Heat Rashes : घमौरियों से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे।© Shutterstock.
Home Remedies for Heat Rashes : कुछ दिनों से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। इस चुभती-जलती गर्मी में घमौरियों की समस्या बहुत ही आम होती है। घमौरियां हाथ, पैर और पीठ में अधिक होता है। कुछ-कुछ लोगों के फेस पर भी घमौरियां हो जाती हैं, जो चेहरे को खराब कर देती हैं। गर्मियों में होने वाली इन घमौरियों को हीट रैशेज भी कहा जाता है। मई से जुलाई तक होने वाली चिलचिलाती धूप और पसीने में घमौरियां ज्यादा होती हैं। शरीर पर छोटे-छोटे दानों के रूप में घमौरियां होती हैं, जिसमें खुजली, जलन और चुभन काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने (Home Remedies for Heat Rashes ) जा रहे हैं, ताकि इस गर्मी में आपको घमौरियों से राहत मिल सके।
नीम और कपूर एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह गर्मियों में होने वाली घमौरियों से राहत दिलाने में हमारी काफी मदद करता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए नीम के पत्तों का पेस्ट बनाएं और इसमें कपूर की कुछ गोलियां डालें। इस पेस्ट को करीब 30 मिनट तक घमौरियों वाले भाग पर लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से नहा लें। कुछ ही दिनों तक ऐसा करने पर आपकी घमौरियां गायब हो जाएंगी।
घमौरियों में चुभन और जलन बहुत ही ज्यादा होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए कोकम काफी अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए कोकम के कुछ टुकड़ों को दो गिलास पानी में रातभर भिगोकर छोड़ दें। सुबह इस पानी को छान लें। इसके बाद इस पानी को तब तक उबालें, जब तक यह आधा ना हो जाए। आधा पानी होने पर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। पानी ठंडा होने के बाद 3 से 4 चम्मच चीनी मिलाकर इसे पिएं। इससे घमौरियों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
घमौरियों से छुटकारा दिलाने में तरबूज भी काफी असरदार होता है। तरबूज के गूदों को घमौरियों पर लगाएं। इसे करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने पर ठंडे पानी से नहा लें। इससे कुछ ही दिनों में घमौरियों की समस्या दूर हो जाएगी।
आइस पैक स्किन की कई समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए आइस के कुछ टुकड़ों को कपड़े में लपेट लें। इसे घमौरियों वाले हिस्से पर रगड़ें। ऐसा करने से चुभन और जलन ठीक होगा। इसके साथ ही घमोरियों में होने वाले लाल रैशेज भी दूर होंगे।
घमौरियों से छुटकारा दिलाने में बेकिंग सोडा भी फायदेमंद होता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए एक कप ठंडे पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद एक साफ सूती कपड़ा लें। इस कपड़े की मदद से बेकिंग सोडे के पानी को घमौरियों वाले हिस्से में लगाएं। घमौरियों से निजात पाने के लिए दिन में कम से कम 3 से 4 बार ऐसा करें।
पिंपल्स जैसी कई परेशानियों को दूर करने के लिए आपने मुल्तानी मिट्टी फेस पर जरूर लगाया होगा। यह ना सिर्फ पिंपल्स और डार्क सर्कल को दूर करने में हमारी मदद करता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से घमौरियां भी दूर होती हैं। घमौरियों पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने से कुछ ही दिनों में घमौरियों की समस्या ठीक हो जाती है।
गर्मियों में पसीने से चेहरे पर हो रही है जलन? तो इस्तेमाल करें ये ऑयल
चेहरे की जिद्दी झाइयों को कहें अलविदा, अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय
जानें, दाढ़ी बनाने के बाद आफ्टर शेव लोशन लगाना बेहतर है या फिटकरी?
Tips for Hair Care: डैंड्रफ की वजह से बालों को होते हैं कई नुकसान, अपनाएं ये घरेलू टिप्स
Hair Fall in Men: पुरुषों में तनाव से बढ़ता है हेयर फॉल, स्ट्रेस कंट्रोल करें इन आसान टिप्स के साथ
ग्लोइंग स्किन के लिए घर में तैयार करें मैंगो-मस्कमेलन स्मूदी, जानें इसकी खास रेसिपी
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.