Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कहते हैं पहला सुख निरोगी काया। दुनियाभर के लोगों को यही बात समझाने के लिए और अपनी हेल्थ के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। साल 2024 के वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम है 'माय हेल्थ, माय राइट'। सेहतमंद रहना सभी का पहला अधिकार है। अगर आप भी निरोगी, सेहतमंद, लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि आप हेल्दी आदतें अपनाएं। इन आदतों को अपनाकर आप फिजिकली और मेंटली दोनों ही तरीकों से स्वस्थ रह सकते हैं।
वेट मेंटेन करने के साथ ही आपके दिल और दिमाग को सेहतमंद रखने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। एक्टिव रहने से आपकी मसल्स कमजोर नहीं होती, आपका ब्लड प्रेशर ठीक रहता है, डायबिटीज का खतरा कम होता है, साथ ही कई अन्य गंभीर बीमारियों से आप बच जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार वीक में कम से कम 150 मिनट मीडियम एरोबिक एक्सरसाइज करना जरूरी है। डेली कम से कम चार हजार स्टेप्स चलने से भी आपको फायदा होगा।
सेहत पर एक्सरसाइज के साथ ही डाइट का भी बहुत असर पड़ता है। हेल्दी डाइट आपको मजबूत बनाने के साथ कई बीमारियों से लड़ने की ताकत देती है। अपनी डेली डाइट में फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, प्रोटीन, विटामिन और हेल्दी फैट से भरपूर बैलेंस डाइट का सेवन करें। कोशिश करें कि आप फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड खाएं। बहुत ज्यादा शुगर, फैट, सोडियम और सैचुरेटेड फैट से बचें।
भारत में करीब 93 प्रतिशत लोग पर्याप्त और अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं। यह गंभीर स्थिति है, क्योंकि पर्याप्त नींद आपकी फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ के लिए जरूरी है। इस समय में आपका शरीर और दिमाग आराम करता है, मांसपेशियां और उत्तक खुद को रिपेयर करते हैं और बाकी अंग अपना काम सुचारू रूप से करते हैं। इसलिए कम से कम 8 से 9 घंटे की अच्छी नींद आपको लेनी चाहिए।
चिंता बीमारियों की जड़ है। ये बात सच है कि कोई भी टेंशन फ्री लाइफ नहीं जी रहा। हर किसी की अपनी परेशानियां हैं, लेकिन आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट आना चाहिए। टेंशन आपको अंदर से खोखला कर सकता है। इसलिए मेडिटेशन, योग अपनाकर आप माइंडफुलनेस की ओर कदम बढ़ाएं। इससे आप विपरीत परिस्थितियों को भी हैंडल कर पाएंगे। अपना सोशल सर्किल बनाकर भी आप तनाव को कम कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताना, अपनी हॉबी पर ध्यान देना, सोशल वर्क करना आपको सुकून देगा।
शराब और सिगरेट आजकल के लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन इनका टशन आपको भारी पड़ सकता है। ऐसे में इनका सीमित सेवन ही करें। शराब आपके लिवर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। वहीं यह हार्ट संबंधी समस्याओं का भी कारण है। ज्यादा शराब पीने से कैंसर जैसा जानलेवा रोग भी हो सकता है। वहीं सिगरेट भी आपका लिवर डैमेज करती है।
मोटापा कई बीमारियों की जड़ है। इसलिए आपको अपने वजन पर खास ध्यान देना चाहिए। एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट से ऐसा करना संभव है। कई बार हार्मोनल चेंज के कारण भी महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।