हृदय के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 6 इसेंशियल ऑयल, जानें लाभ और इस्तेमाल का तरीका

इसेंशियल ऑयल को वाष्पशील ऑयल के रूप में भी जाना जाता है, ये फूल, जड़ों और पौधे की छाल से बनते हैं। कुछ प्रसिद्ध इसेंशियल ऑयल जैसे कि लैवेंडर, नीलगिरी, सौंफ और कैमोमाइल ऑयल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ताइपे मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक शोध से पता चलता है कि लंबे समय तक आवश्यक तेलों के इस्तेमाल से हृदय स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया है कि इसेंशियल ऑयल के प्रयोग से हृदय गति और रक्तचाप को संतुलित करने में मदद मिलती है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 2, 2020 4:44 PM IST

इसेंशियल ऑयल को वाष्पशील ऑयल के रूप में भी जाना जाता है, ये फूल, जड़ों और पौधे की छाल से बनते हैं। कुछ प्रसिद्ध इसेंशियल ऑयल जैसे कि लैवेंडर, नीलगिरी, सौंफ और कैमोमाइल ऑयल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ताइपे मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक शोध से पता चलता है कि लंबे समय तक आवश्यक तेलों के इस्तेमाल से हृदय स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया है कि इसेंशियल ऑयल के प्रयोग से हृदय गति और रक्तचाप को संतुलित करने में मदद मिलती है।

जरेनियम ऑयल

जरेनियम ऑयल को इलंग-इलंग ऑयल भी कहते हैं। यह तेल तंत्रिका तंत्र पर इसके जबरदस्त प्रभाव के लिए जाना जाता है जो एंग्जाइटी को दूर करने में मदद करता है। इस इसेंशियल ऑयल की मालिश से हृदय की मांसपेशियों मजबूत होती हैं। आप अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जरेनियम ऑयल के कैरियर ऑयल मिला सकते हैं।

रोज़ ऑयल

स्टीम डिस्टिलेशन की एक सरल प्रक्रिया के माध्यम से इस तेल को तैयार किया जाता है। रोज़ ऑयल का उपयोग हजारों सालों से कई हेल्थ कन्डीशन और ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए होता आया है। ये इसेंशियल ऑयल हार्मोन को संतुलित करने, एंग्जाइटी को दूर करने और डिप्रेशन से बाहर निकलने में भी मदद करता है। अध्ययनों में रोज़ ऑयल को हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना है।

नीलगिरी का तेल

पेड़ के अंडाकार आकार वाले पत्तों से बना नीलगिरी का तेल स्वास्थ्य लाभ के लिए काफी प्रसिद्ध और व्यापक है। ये लोकप्रिय नीलगिरी का तेल छाती और गले को आराम देता है और आपको अधिक ऊर्जावान बनाता है। इसके अलावा, यह एक सामान्य सर्दी या फ्लू से खांसी के लक्षणों को दूर कर सकता है और आपकी छाती से बलगम को भी बाहर निकाल सकता है।

बरगामोट तेल

पारंपरिक चीनी चिकित्सा के अनुसार, बर्गमोट का उपयोग महत्वपूर्ण ऊर्जा के प्रवाह में सहायता के लिए किया जाता है ताकि पाचन तंत्र अच्छी तरह से काम कर सके। ताइवान में एक अध्ययन में पाया गया कि बरगामोट तेल (स्पा में अक्सर इस्तेमाल किया जाने वाला एक आवश्यक तेल) हृदय की दर के साथ-साथ उनके सिस्टोलिक और डायस्टोलिक रक्तचाप को कम करने में मदद करता है।

For oily skin

रोजमैरी ऑयल

रोजमैरी ऑयल को हिंदी में मेंहदी का तेल कहते हैं, ये कई शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है। हवा में इसेंशियल ऑयल को डिफ्यूज करने से व्यक्ति अधिक ऊर्जावान महसूस करता है। इसके अलावा, ही रोजमैरी ऑयल खांसी और जमाव को कम करता है। मेंहदी के तेल को उपयोग करने का सर्वोत्तम तरीका ये है कि इस तेल को पानी के साथ इसकी भाप लें। साथ ही आप रोजमैरी ऑयल को कॉटन बॉल में डालकर भी कमरे में डाल सकते हैं।

कैमोमाइल ऑयल

कैमोमाइल ऑयल टॉनिक, पाचन, शामक, एंटी-एलर्जी और एंटीसेप्टिक है, और इन सभी विशेषताओं को आश्चर्यजनक रूप से स्वास्थ्य लाभ के साथ सबसे अच्छे तेलों में से एक बनाते हैं। इसे यूज़ करने के लिए एक कटोरे में गर्म पानी लें और इसमें कैमोमाइल तेल की दो से तीन बूंदें डालें। अब अपने सिर पर एक तौलिया डालकर गहरी सांस लें। इसकी भाप से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source