
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : January 13, 2023 10:34 AM IST
टाइप टू डायबिटीज (Type 2 Diabetes) को नियमित रूप से मैनेज करने की जरूरत होती है। जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ (High Blood Sugar Warning Signs) जाता है तो व्यक्ति को बार-बार प्यास लगना, पेशाब करने की आवश्यकता महसूस होना, थकान और आंखों में धुंधलापन और कई बार अचानक वजन घटने का कारण भी बन सकता है। इसके अलावा ब्लड शुगर लेवल का अनियंत्रित होना शरीर में छोटी रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचा सकता है। जिससे शरीर में रक्त प्रवाह मुश्किल हो जाता है। जिसके कारण व्यक्ति का जीवन खतरे में पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को डायबिटीज के लक्षणों (Diabetes Symptoms) पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। दरअसल, शरीर के कुछ खास अंग है जो बताते हैं कि आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया है।
जब ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है तो इसका असर आंखों पर पड़ता है। हाई ब्लड शुगर आंखों की रेटिना को नुकसान पहुंचा सकता है जिसके कारण आंखों से धुंधला दिखाई देना, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी समस्याएं हो सकती। समय पर उपचार ना करने के कारण व्यक्ति अंधा भी हो सकता है।
हाई ब्लड शुगर की स्थिति में मसूड़ों की बीमारी बहुत ही कॉमन है जिसे पेरियोडोंटल बीमारी कहा जाता है। ऐसी स्थिति में मसूड़ों में रक्त प्रवाह कम हो जाता है जिस से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। जिसके कारण मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया का प्रभाव बढ़ जाता है। कई बार मसूड़ों से खून निकलने और दर्द महसूस होता है।
डायबिटीज गुर्दे भी बहुत बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। गुर्दे यानी किडनी हमारे शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को छानने का काम करती है। किडनी में छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं होती हैं जो हाई ब्लड शुगर के दौरान क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। जिसके कारण किडनी की बीमारी उत्पन्न हो सकती है ऐसी स्थिति में शरीर में कई तरह के लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
डायबिटीज पैरों को भी नुकसान पहुंचा सकता है, जिसमें नर्व डैमेज होने के कारण पैरों में खराब ब्लड सर्कुलेशन शामिल है। ऐसी स्थिति में आपके पैरों में सनसनी महसूस हो सकती है और किसी भी तरह के संक्रमण को ठीक करना मुश्किल हो सकता है। खासकर, पैरों में किसी भी तरह के घाव को भरना मुश्किल हो जाता है।
डायबिटीज में नर्वस सिस्टम को भी क्षति पहुंचती है ऐसी स्थिति को डायबिटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है, इस स्थिति में मरीज सुन्नता, दर्द और तापमान का आकलन नगर पानी शरीर में झुनझुनी, तेज दर्द, पैर के अल्सर, संक्रमण और कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं।