
Also Read
Warning Signs Of Liver Damage: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर में कई आवश्यक कार्य करता है, जैसे टॉक्सिंस को फिल्टर करना, पाचन के लिए बाइल प्रोटीन का उत्पादन करना और ऊर्जा का भंडारण करना। यदि लिवर में कोई भी गड़बड़ी आ जाए, तो शरीर के काम करने की क्षमता न के बराबर हो जाती है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी हो जाता है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। यही वजह है कि इन दिनों लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। अधिकतर लोग लिवर से जुड़े लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसके कारण लिवर डैमेज होने का खतरा रहता है। लेकिन लिवर डैमेज अचानक से नहीं होता है। लिवर खराब होने से पहले शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी है, जो अक्सर सुबह के समय दिखाई देते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको सुबह महसूस होने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर डैमेज का संकेत हो सकते हैं (Liver Related Symptoms In Morning)।
सुबह उठने के बाद थकान या एनर्जी की कमी महसूस होना लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। अगर रात में पर्याप्त नींद लेने के बाद भी आपको सुबह थकान महसूस होती है, तो इसे भूल कर भी नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।
अगर आपको सुबह उठते ही उल्टी और जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर में खराबी के कारण पाचन तंत्र में असामान्यताएं आ सकती हैं, जिससे उल्टी और मतली जैसा महसूस हो सकता है। अगर आपको रोजाना ऐसा महसूस होता है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
लिवर डैमेज होने पर पेट में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। आमतौर पर, यह दर्द पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में महसूस हो सकता है। ऐसा लिवर का आकार बढ़ने के कारण होता है। अगर आपको सुबह उठने के बाद पेट में दर्द और सूजन महसूस हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर सुबह उठने के बाद आपको अपने चेहरे या आंखों में पीलापन दिखाई दे, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर सही तरीके से काम नहीं कर पाता है, तो बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे त्वचा में पीलापन आने लगता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर सुबह उठने के बाद आपको चेहरे पर सूजन दिखाई दे या चेहरा फूला हुआ महसूस हो, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर सही तरह से काम नहीं कर पता है, तो शरीर में प्रोटीन और इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगड़ जाता है। इसकी वजह से चेहरे पर सूजन दिखने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।