सुबह उठते ही महसूस होने वाले ये 5 लक्षण हो सकते हैं किडनी डैमेज का संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Kidney Damage Symptoms In Morning: किडनी डैमेज होने पर कुछ लक्षण सुबह के समय नजर आते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : May 21, 2024 5:45 PM IST

Early Signs of Kidney Damage: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके पेशाब के माध्यम से बाहर निकालने का काम करती है। यदि किडनी में थोड़ी सी भी परेशानी आ जाए, तो इससे शरीर के कई प्रमुख अंग प्रभावित होते हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में किडनी से जुड़ी समस्याएं तेजी बढ़ रही हैं। अक्सर लोग किडनी के लक्षणों को साधारण समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन अगर समय रहते इन समस्याओं की पहचान कर इलाज न किया जाए, तो किडनी डैमेज होने का खतरा रहता है। किडनी खराब होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो अक्सर सुबह के समय नजर आते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको सुबह महसूस होने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किडनी डैमेज का संकेत हो सकते हैं (Early Morning Symptoms Of Kidney Damage)। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से –

हाथ-पैरों में सूजन होना (Swelling In Hands And Feet)

हाथों और पैरों में सूजन होना किडनी डैमेज होने के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है। अगर आपको सुबह उठने के बाद हाथ-पैरों में सूजन नजर आए, तो इसे भूलकर भी इग्नोर न करें। इस तरह के लक्षण किडनी में खराबी की ओर इशारा करते हैं। अगर आपको भी बिना वजह हाथों, पैरों या टखनों में सूजन नजर आ रही हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

झागदार यूरिन आना (Foamy Urine)

सुबह उठने के बाद झागदार पेशाब आना किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है, तो प्रोटीन और अन्य केमिकल्स को सही तरीके से फिल्टर नहीं कर पाती है। इसकी वजह से पेशाब में काफी ज्यादा झाग बनने लगता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर अपना चेकअप करवाएं।

सुबह उल्टी आना (Vomiting)

अगर आपको सुबह उठते ही उल्टी और जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याओं में इस तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं। ऐसे में, अगर आपको रोजाना ऐसा महसूस होता है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

सुबह उठने के बाद मसल क्रैंप होना (Muscles Cramps)

किडनी से जुड़ी समस्या होने पर मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द की समस्या होने लगती है। खासतौर पर, अगर आपको सुबह के समय मसल क्रैंप की समस्या ज्यादा रहती है, तो यह किडनी खराब होने का लक्षण हो सकता है। हालांकि, इसके पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में, सही कारण का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

थकान रहना (Feeling Tired)

अक्सर लोग थकान को साधारण परेशानी समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन अगर रात में पर्याप्त नींद लेने के बाद भी आपको सुबह थकान महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें। इस तरह के लक्षण किडनी खराब होने की ओर इशारा कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source