बार-बार पेट में दर्द समेत ये लक्षण हो सकते हैं कोलन कैंसर का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Colon Cancer Symptoms: कोलन कैंसर होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : April 3, 2024 1:03 PM IST

Colon Cancer Symptoms: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जो शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है। कैंसर के कई प्रकार होते हैं, जिनमें से कुछ बेहद घातक होते हैं। पिछले दशकों से भारत में कोलन कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। कोलन कैंसर एक प्रकार का कैंसर है, जो बड़ी आंत में होता है। इसे कोलोरेक्टल कैंसर (Colorectal Cancer) भी कहा जाता है। बड़ी आंत का काम पचे हुए खाने को छोटी आंत से मलाशय तक पहुंचाना होता है। कोलन कैंसर की शुरुआत आमतौर पर पॉलिप्स नामक कोशिकाओं के छोटे समूह के रूप में शुरू होती है, जो आंत के अंदर बनते हैं। यह कैंसर आंत से शुरू होकर शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलने लगता है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है। कोलन कैंसर होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों की सही समय पर पहचान कर इलाज शुरू करने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। आज इस लेख में हम आपको कोलन कैंसर के लक्षणों (Colon Cancer Symptoms In Hindi) के बारे में बताने जा रहे हैं।

कोलन कैंसर के लक्षण – Symptoms Of Colon Cancer In Hindi

आमतौर पर लोग कोलन कैंसर के लक्षणों पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी शुरुआत पेट दर्द से होती है, जिसे लोग अक्सर सामान्य परेशानी समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जैसे-जैसे स्थिति बिगड़ती है, वैसे-वैसे कैंसर के गंभीर लक्षण नजर आने लगते हैं। आइए, जानते हैं कोलन कैंसर के कुछ प्रमुख लक्षणों के बारे में -

  1. बार-बार पेट में दर्द होना
  2. मल त्याग की आदतों में बदलाव होना
  3. मल में खून आना
  4. लगातार दस्त या कब्ज होना
  5. बिना वजह वजन कम होना
  6. भूख न लगना
  7. थकान व कमजोरी

कोलन कैंसर की जांच – Diagnosis Of Colon Cancer

कोलन कैंसर के लक्षण, फिजिकल एग्जामिनेशन, पर्सनल और फैमिली हिस्ट्री के आधार पर डॉक्टर ब्लड टेस्ट और कोलोनोस्कोपी कराने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, कोलोन कैंसर की पुष्टि के लिए सीटी स्कैन और एमआरआई आदि की सलाह दी जाती है।

कोलन कैंसर से बचाव कैसे करें? – How To Prevent Colon Cancer

  • डाइट में हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करें।
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी करें।
  • मैदा, नमक, चीनी, रेड मीट और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम से कम करें।
  • धूम्रपान और शराब का सेवन न करें।
  • अपने वजन को नियंत्रित रखने का प्रयास करें।

Disclaimer: कोलन कैंसर होने पर शरीर में इस तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि ये लक्षण कोलन कैंसर के ही हों। ऐसे लक्षण नजर आने पर आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए ताकि सही कारण का पता लगाया जा सके। कोई भी दवा या इलाज शुरू करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source