मल में दिख रहें हैं ये 5 बदलाव तो समझ लें खराब होने वाली है किडनी, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

Kidney Damage Symptoms In Stool: किडनी खराब होने पर मल में उसके कुछ लक्षण दिखने लगते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : May 4, 2024 7:23 PM IST

Early Signs Of Kidney Damage: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और खून को साफ करने का काम करती है। यदि किडनी ठीक से काम करना बंद कर दे, तो इसके कारण शरीर के कई अन्य प्रमुख अंग प्रभावित होते हैं। ऐसे में, किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी हो जाता है। हालांकि, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और शराब आदि के सेवन से किडनी के स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा, कुछ क्रॉनिक बीमारियों के कारण भी किडनी की सेहत खराब हो सकती है। किडनी खराब होने से पहले शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं। सही समय पर इन लक्षणों को पहचानकर इलाज शुरू करने से मरीज की जान बचाई जा सकती है।  सुबह मल में होने वाले कुछ बदलाव भी किडनी डैमेज होने का संकेत हो सकते हैं (Kidney Damage Symptoms In Stool)। आज इस लेख में हम आपको मल में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किडनी खराब होने का संकेत हो सकते हैं।

मल में चिपचिपाहट

यदि आपको लंबे समय से चिपचिपा मल आने की समस्या है, तो यह किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब हमारी किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो इसके कारण हमारी पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है। इसकी वजह से मल में बलगम जैसे चिपचिपा पदार्थ निकल सकता है। हालांकि, ऐसा पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण भी हो सकता है। ऐसे में, आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए ताकि सही कारण का पता लगाया जा सके।

मल से अजीब सी बदबू आना

मल से गंध आना एक सामान्य बात है। लेकिन अगर आपके मल से काफी अजीब सी बदबू आ रही है, तो यह किडनी डैमेज होने का संकेत हो सकता है। किडनी से जुड़ी समस्याओं में मल से बदबू आ सकती है। यह कोई सामान्य लक्षण नहीं है इसलिए आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसा लक्षण महसूस होने पर आपको डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाना चाहिए।

मल के साथ खून आना

किडनी खराब होने की स्थिति में मल के साथ खून आने की समस्या हो सकती है। कई तरह की गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स में मल के साथ खून आने की समस्या देखने को मिलती है। यह एक बेहद गंभीर लक्षण है, जिसे आपको बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

दस्त लगना

अक्सर गलत खानपान के कारण दस्त की समस्या हो जाती है। आमतौर पर, लोग इसे साधारण परेशानी समझकर ज्यादा सीरियसली नहीं लेते हैं। लेकिन अगर आपको लंबे समय से दस्त या पतला मल आने की समस्या बनी हुई है, तो यह किडनी खराब होने की ओर इशारा कर सकता है। अगर आपको भी ऐसा लक्षण महसूस हो रहा है, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

कब्ज रहना

कब्ज की समस्या से आजकल काफी लोग परेशान रहते हैं। गलत खानपान या खराब जीवनशैली के कारण कब्ज हो सकती है। लेकिन अगर आपको लंबे समय से कब्ज की समस्या बनी है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह किडनी में गड़बड़ी का संकेत सकता है। दरअसल, किडनी खराब होने पर शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है। अगर आपको भी यह परेशानी महसूस हो रही है, आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source