
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : December 3, 2024 10:11 AM IST
High Uric Acid Symptoms in Feet
High Uric Acid Symptoms in Feet in Hindi : यूरिक एसिड एक केमिकल है, जो तब बनता है जब शरीर प्यूरीन नामक पदार्थों को तोड़ता है। प्यूरीन सामान्य रूप से शरीर में बनते हैं और कुछ खाद्य पदार्थों और ड्रिंक्स में भी पाए जाते हैं। प्यूरीन की उच्च मात्रा वाले खाद्य पदार्थों में मैकेरल, सूखे बीन्स और मटर और बीयर इत्यादि हैं। अधिकांश यूरिक एसिड ब्लड में घुल जाता है और किडनी में पहुंचकर यूरिन के माध्यम से शरीर से बाहर निकाल जाते हैं। लेकिन अगर किडनी ढंग से कार्य नहीं करती है, तो इस स्थिति में ब्लड में काफी ज्यादा यूरिक एसिड जमा होने लगता है। ब्लड में यूरिक एसिड के उच्च स्तर को हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है। इस स्थिति में शरीर में कई तरह के संकेत दिखते हैं, जिसमें कुछ संकेत आपके पैरों के आसपास भी नजर आते हैं। इस लेख में हम पैरों में यूरिक एसिड के लक्षणों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं इस स्थिति के बारे में विस्तार से-
पैरों में जलन होना शरीर में यूरिक एसिड के उच्च स्तर की ओर इशारा करता है। इस स्थिति को गाउट के नाम से जाना जाता है। जोड़ों में यूरिक एसिड के निर्माण के कारण होने वाली विभिन्न स्थितियों के लिए यह एक सामान्य शब्ज है। यह स्थिति आमतौर पर पैरों को प्रभावित करती है, जिसमें पैरों में जलन होना शामिल है।
ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर राफी ज्यादा होने पर यह पैरों के हिस्से को सबसे अधिक प्रभावित करता है। इस स्थिति में एड़ियों में काफी ज्यादा दर्द हो सकती है। यह स्थिति काफी लोगों में सामान्य रूप से देखने को मिलती है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो इस स्थिति में एक बार अपनी जांच जरूर करा लें।
शरीर में हाई यूरिक एसिड की स्थिति में पैरों के आसपास काफी ज्यादा सूजन होने लगती है। इस स्थिति में पैरों में दर्द और छूने मात्र से जलन जैसा अनुभव हो सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर की सलाह लें। ताकि आपकी स्थिति गंभीर होने से बच सकें।
ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने पर अंगूठे के आसपास काफी दर्द और सूजन होने लगती है। स्थिति गंभीर होने पर अंगूठे के पास लालिमा नजर आती है। इस स्थिति को इग्नोर करने से बचें और तुरंत अपने डॉक्टर से जांच कराएं। ताकि आपका इलाज समय पर शुरू हो सके।
हाई यूरिक एसिड से जूझ रहे मरीजों को पैरों में मुख्य रूप से अंगूठे और एड़ियों के पास चुभन जैसा अनुभव होता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें और जांच शुरू कराएं। ताकि आपका इलाज समय पर हो सके।