• हिंदी

शरीर के इन 5 लक्षणों से समझ जाएं डैमेज हो चुका है आपका लंग्स, तुरंत कराएं जांच

शरीर के इन 5 लक्षणों से समझ जाएं डैमेज हो चुका है आपका लंग्स, तुरंत कराएं जांच

Lungs Diseases : फेफड़ों की परेशानी महसूस होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं फेफड़े खराब होने पर दिखने वाले लक्षण -

Written by Kishori Mishra |Published : September 23, 2023 10:07 AM IST

Lungs Diseases : हमारे शरीर का हर एक अंग स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए हम अक्सर शरीर के समग्र अंगों को स्वस्थ रखने की कोशिश करते हैं। हालांकि, शरीर के कुछ ऐसे अंग हैं, जिनका आपको विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है। इन अंगों में हमारा लंग्स शामिल है। जी हां, फेफड़े हमारे शरीर के अभिन्न अंगों में एक है। यह हमारे शरीर में ऑक्सीजन के फिल्टर होने का कार्य करता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह काफी बेहतर होता है। ऐसे में अगर फेफड़ों में किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो सांस लेने में परेशानी हो सकती है, जो कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए फेफड़ों में होने वाली गड़बड़ी का पता समय पर चल जाए, तो इसका इलाज जल्द से जल्द शुरू किया जा सकता है। हमारे शरीर में कुछ ऐसे लक्षण नजर आते हैं, जिससे आप फेफड़ों  की बीमारी के बारे में समझ सकते हैं। आइए जानते हैं शरीर में दिखने वाले वे लक्षण जो आपके लंग्स की खराबी की ओर इशारा करता है।

1. सांस लेने में तकलीफ

अगर आपको सांस लेने नें काफी ज्यादा असहज महसूस हो रहा है, तो समझ जाएं कि आपके फेफड़े खराब हो चुके हैं। इसलिए इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। खासतौर पर अगर आपको सोते समय या फिर कोई कार्य करते समय इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं,  तो तुरंत अपना मेडिकल टेस्ट कराएं।

2. एक्सरसाइज करने में परेशानी

फेफड़े अगर खराब होने लगते हैं, तो इस स्थिति में मरीजों को एक्सरसाइज करने में काफी ज्यादा तकलीफ महसूस होती है। अगर आपको भी एक्सरसाइज करने के दौरान काफी ज्यादा तकलीफ महसूस हो रही है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Also Read

More News

3. बलगम निकलना

शरीर में काफी ज्यादा कफ जमा होना भी लंग्स डिजीज की ओर इशारा करता है। इसलिए अगर आपको बार-बार गले में कफ जैसा महसूस हो रहा है या फिर खांसने या छींकने पर कफ निकलता है, तो इस स्थिति में अपनी जांच कराएं। ताकि लंग्स से जुड़ी परेशानी होने पर आपका समय पर इलाज शुरू किया जा सके।

4. सीढ़ियां चढ़ने में होती है परेशानी

कुछ लोगों को सीढ़ियां चढ़ने के दौरान काफी ज्यादा सांस फूलने लगता है। इस तरह के लक्षण फेफड़ों में खराबी या फिर फेफड़े डैमेज होने की ओर इशारा करता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।

5. सीने में दर्द महसूस करना

कुछ लोगों को फेफड़ों की परेशानी होने पर सीने में भी दर्द महसूसहोता है। ऐसी स्थिति में सांस लेने में कठिनाई जैसा भी हो सकता है। इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

फेफड़े हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे में इसका स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है। अगर आपको फेफड़ों से जुड़ी किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो इस स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।