
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Vitamin B12 deficiency Signs in The Morning
Vitamin B12 deficiency Signs in The Morning : हमारे शरीर को लगभग हर एक विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। अगर किसी भी एक विटामिन्स की कमी हो जाए, तो शरीर में कई तरह की तकलीफ होने लगती है। इन विटामिन्स में विटामिन बी12 शामिल है। हमारे शरीर में विटामिन बी12 की कमी तब होती है, जब शरीर को आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन से पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 नहीं मिल पाता है या किसी कारण से हमारा शरीर विटामिन बी12 को अवशोषित नहीं कर पाता है। बता दें कि विटामिन बी12 एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो आपके शरीर को लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए के निर्माण में सहायक होता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर कई तरह की परेशानी महसूस हो सकती है। कुछ परेशानियां सुबह उठने के बाद अधिक महसूस हो सकती हैं। आइए जानते हैं सुबह उठते ही शरीर मेंविटामिन बी12 की कमी के लक्षण क्या हैं?
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर मरीजों का काफी ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर आप सोने के बाद भी थकान और कमजोरी जैसा महसूस कर रहे हैं, तो ऐसे में एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लें। ताकि आपका इलाज समय पर शुरू हो सके।
सुबह उठते ही अगर आपको सांस लेने में काफी ज्यादा तकलीफ का अनुभव हो रहा है, तो यह संकेत विटामिन बी12 के हो सकते हैं। दरअसल, विटामिन बी12 की कमी के कारण रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है, जिससे ऑक्सीजन के प्रवाह पर असर पड़ता है। अगर आपको सांस लेने में तकलीफ का अनुभव हो रहा है, तो एक बार अपने एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर सुबह उठते ही आपको जीभ पर भारीपन और सूजन जैसा अनुभव हो सकता है। हालांकि, यह सूजन आपको किसी भी समय महसूस होता है, लेकिन अगर आपको सुबह के समय इस तरह के संकेत काफी दिख रहे हैं, तो ऐसें एक बार डॉक्टर की मदद जरूर लें।
बिस्तर से उठते ही अगर आपको चक्कर या फिर सिरदर्द की परेशानी हो रही है, तो एक बार अपनी जांच जरूर करा लें। इस तरह के संकेत विटामिन बी12 की कमी के हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों को अक्सर लोग नजरअंदाज करते हैं, जो काफी गंभीर हो सकते हैं।
सुबह उठने के बाद अगर आपको मतली और उल्टी का अनुभव हो रहा है, तो डॉक्टर से जांच जरूर करा लें। ऐसे संकेत कई बार शरीर में विटामिन बी12 की कमी की ओर इशारा करते हैं।
Disclaimer : शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर किसी भी समय इसके लक्षण दिख सकते हैं। हालांकि, सुबह के समय आप थोड़े शांत होते हैं, इसलिए इस समय आपको इसके संकेत अधिक नजर आ सकते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप अपना इलाज समय से शुरू करा सकते हैं।