Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर डैमेज होने पर रात में दिखाई देने लगते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत पहचानकर जाएं डॉक्टर के पास

Early Signs and Symptoms of Liver Damage : लिवर में खराबी होने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

लिवर डैमेज होने पर रात में दिखाई देने लगते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत पहचानकर जाएं डॉक्टर के पास
Liver Damage

Written by Mishra Kishori |Updated : November 5, 2024 8:27 PM IST

Liver Damage Symptoms at Night : शरीर में हर एक अंग का अपना एक अलग महत्व होता है। लिवर भी ऐसे ही अंगों में से एक है। अगर लिवर में किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो यह कई हिस्सों को प्रभावित कर सकती है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। लिवर में खराबी होने पर शरीर में कई तरह के संकेत नजर आते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप अपना इलाज समय पर शुरू करा सकते हैं। लिवर में खराबी होने पर दिन या रात किसी भी समय इसके लक्षण दिखते हैं। इस लेख में हम रात के समय लिवर डैमेज होने के लक्षणों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

रातभर सोने में परेशानी

लिवर डैमेज या फिर लिवर से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी होने पर मरीजों को रातभर सोने में काफी ज्यादा परेशानी होती है। मुख्य रूप से लिवर सिरोसिस के 25-40% मरीजों को अनिद्रा की समस्या होती है और सिरोसिस की गंभीरता के साथ यह परेशानी लगातार बढ़ती ही जाती है। अगर आपको भी रात के समय नींद नहीं आती है, तो एक बार डॉक्टर की मदद जरूर लें।

रात में बार-बार जागना

लिवर में खराबी होने पर मरीजों को काफी ज्यादा पेशाब आता है, क्योंकि इस दौरान लिवर ढंग से काम नहीं कर पाता है। ऐसे में पेशाब करने के लिए लिवर सिरोसिस के मरीजों को बार-बार जागना पड़ता है, जो नींद खराब कर सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर की मदद जरूर लें।

Also Read

More News

स्किन में काफी ज्यादा खुजली होना

लिवर में खराबी होने की स्थिति में मरीजों को रात में या फिर देर शाम में स्किन पर काफी ज्यादा खुजली होने लगती है। इस तरह की खुजली आमतौर पर हथेलियों, पैरों के तलवों और शरीर के अन्य हिस्सों को प्रभावित करती हैं। हालांकि, कभी-कभी यह खुजली सामान्य कारणों से भी हो सकती है। इसलिए एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

काफी ज्यादा थकान होना

लिवर में खराबी के चलते मरीजों को बिना वजह काफी ज्यादा थकान रहती है। यह थकान शाम होने के साथ-साथ बढ़ती जाती है, जिसकी वजह से पूरी रात नींद आने में भी परेशानी हो सकती है।

पैरों और टखनों में सूजन

रात में सोते समय अगर आपको अपने पैरों के आसपास किसी तरह की सूजन दिखे, तो ऐसी स्थिति में एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इस तरह का संकेत लिवर में खराबी की ओर इशारा करता है। इसे नजरअंदाज करने से बचें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर डैमेज होने के अन्य लक्षण?

  • लिवर में अगर किसी तरह की खराबीहो जाए, तो मरीजों के स्किन का रंग काफी पीला नजर आता है। ऐसी स्थिति में उन्हें डॉक्टर के सलाह की जरूरत होती है।
  • यूरिन बार-बार आने के साथ अगर यूरिन का रंग काफी गहरा है, तो यह लिवर में खराबी की ओर संकेतकरता है।
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग होना भी लिवर में खराबी की ओर इशारा कर सकता है।
  • आंखों की समस्याएं, जैसे- ड्राई आई, आंखों में दर्द, धुंधली दृष्टि होना भी लिवर में खराबी का संकेत होते हैं। ऐसे में एक बार डॉक्टर की मदद लें।