Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पैरों पर दिखाई देते हैं लिवर में खराबी के ये 5 लक्षण, अधिकतर लोग समझते हैं साधारण

Signs of Liver damage in Legs : लिवर डैमेज होने पर शरीर के कई हिस्सं में इसके संकेत दिखते हैं, कुछ संकेत पैरों पर भी नजर आते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

पैरों पर दिखाई देते हैं लिवर में खराबी के ये 5 लक्षण, अधिकतर लोग समझते हैं साधारण

Written by Mishra Kishori |Updated : January 31, 2025 6:24 AM IST

Liver damage symptoms in Legs : लिवर हमारे शरीर का अभिन्न अंग है, जिसकी मदद से शरीर के कई कार्य किए जाते हैं। लिवर की मदद से ही ब्लड सर्कुलेशन की मदद से  हानिकारक पदार्थों को बाहर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। साथ ही दवाओं और अन्य केमिकल्स को मेटाबोलाइज करता है। शरीर के इन सभी कार्यों को सही ढंग से करने के लिए लिवर का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है। इसलिए लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर इसका समय पर इलाज शुरू कराना आवश्यक होता है। लिवर में किसी भी तरह की खराबी होने पर शरीर के अलग-अलग अंगों में इसके लक्षण दिखाई देते हैं, जिसमें से कुछ लक्षण पैरों को आसपास काफई अलग दिखते हैं। आइए जानते हैं लिवर डैमेज होने पर पैरों के आसपास दिखने वाले लक्षण क्या हैं?

पैरों में अक्सर रहता है दर्द - Pain in Your Foot

पैरों में दर्द लिवर की बीमारी का काफी आम संकेत है। जब हमारा लिवर सही ढंग से कार्य नहीं करता है, तो इस स्थिति में शरीर के निचले हिस्से में अतिरिक्त तरल पदार्थ और विषाक्त पदार्थों का निर्माण होने लगता है, जिसकी वजह से पैरों पर काफी दबाव पड़ता है। ऐसे में पैरों में दर्द की परेशानी बनी रहती है।

पैरों में रहती है सूजन - Swelling in your Legs

लिवर में खराबी या लिवर डैमेज के चलते मरीजों को पैरों में काफी ज्यादा सूजन होने लगती है। दरअसल, लिवर में खराबी के चलते शरीर में अतिरिक्त गंदगी जमा होने लगती है, जिसका असर पैरों पर भी दिखता है। ऐसी स्थिति में पैरों के आसपास सूजन की परेशानी हो सकती है। वहीं, वैरीकोज वेन्स की समस्या होने का खतरा रहता है।

Also Read

More News

पैरों में होती है खुजली - Itchy feet

पैरों में खुजली होना, लिवर की बीमारी का लक्षण हो सकता है। मुख्य रूप से प्राइमरी पित्त सिरोसिस (PBC) और प्राथमिक स्केलेरोसिंग कोलांगाइटिस (PSC) जैसी स्थिति में आपको इस तरह की परेशानी हो सकती है। इन स्थितियों के कारण लिवर में पित्त की नलिकाओं में अवरुद्ध उत्पन्न होती है, जिससे शरीर में अतिरिक्त पित्त का निर्माण होता है। ऐसे में काफी तेज खुजली हो सकती है।

पैरों में होने लगती है सुन्नपन या झुनझुनी होना - Numbness or a tingling sensation

खराब लिवर की स्थिति में पैरों में झुनझुनी और सुन्नतापन महसूस हो सकती है। यह स्थिति हेपेटाइटिस सी संक्रमण या एल्कोहल लिवर के कारण हो सकती है। इसे पेरेस्थेसिया के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि, यह लिवर की समस्याओं के साथ आम नहीं है। इस स्थिति में आपको एक बार जांच की जरूरत होती है।

एड़ियों में दर्द रहना - Ankle Pain

लिवर में खराब होने की स्थिति में एड़ियों में काफी दर्द हो सकता है। इस तरह के लक्षणों को इग्नोर न करें और फौरन डॉक्टर की मदद लें। ताकि स्थिति का इलाज समय पर हो सके।

लिवर में खराबी के अन्य लक्षण क्या हैं? - Liver Damage Signs in Hindi

लिवर में खराबी होने पर पैरों में कई तरह के लक्षण दिखाई देने के साथ-साथ आपको कुछ अन्य लक्षण भी दिख सकते हैं, जो निम्न हैं-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • स्किन और आंखों का रंग पीला होना
  • पेट में सूजन की परेशानी होना
  • पेट में दर्द होना
  • स्किन में खुजली की परेशानी होना
  • पेशाब का रंग गहरा होना
  • काफी थकान रहना
  • मतली या उल्टी जैसा अक्सर महसूस होना, इत्यादि।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।