Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह उठते ही नजर आते हैं लिवर डैमेज के ये 5 लक्षण, 90 फीसदी लोग करते हैं इग्नोर

Liver Damage Symptoms In Morning: लिवर डैमेज के कुछ लक्षण सुबह के समय दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में -

सुबह उठते ही नजर आते हैं लिवर डैमेज के ये 5 लक्षण, 90 फीसदी लोग करते हैं इग्नोर

Written by priya mishra |Updated : October 27, 2024 1:31 PM IST

Early Warning Signs Of Liver Damage: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। अगर लिवर में थोड़ी भी गड़बड़ी आ जाए, तो इससे शरीर के कई प्रमुख अंग प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं। लिवर डैमेज होने से पहले शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो सुबह के समय नजर आते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको लिवर डैमेज से जुड़े कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुबह दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से -

थकान और कमजोरी महसूस होना

आमतौर पर, हम सभी सुबह सोकर उठने के बाद फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। लेकिन अगर आपको सुबह उठने के बाद थकान या कमजोरी महसूस होती हैं, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर में खराबी होने पर शरीर ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को सही से अवशोषित नहीं कर पाता, जिससे कमजोरी और थकान महसूस होती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

पेट में सूजन या भारीपन

लिवर खराब होने की स्थिति में पेट में सूजन, दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है। आमतौर पर, यह दर्द पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में महसूस हो सकता है। अक्सर लोग इसे पेट की साधारण परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको सुबह उठने के बाद पेट में दर्द और सूजन महसूस होती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Also Read

More News

त्वचा में पीलापन

अगर सुबह उठने के बाद आपको अपनी त्वचा या आंखों में पीलापन दिखाई दे, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, पेशाब के रंग में भी ज्यादा पीलापन दिखाई दे सकता है। दरअसल, जब लिवर सही तरीके से काम नहीं कर पाता है, तो शरीर में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे त्वचा में पीलापन आने लगता है। अगर आपको इस तरह के संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

जी मिचलाना और उल्टी

अगर आपको सुबह-सुबह उल्टी और मतली जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर में खराबी के कारण पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है, जिससे उल्टी और जी मिचलाने जैसा महसूस हो सकता है। अगर आपको रोजाना ऐसा महसूस होता है, तो आपको डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाना चाहिए।

चेहरे पर सूजन दिखाई देना

लिवर में खराबी के कारण शरीर में प्रोटीन और इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे चेहरे पर सूजन दिखने लगती है। अगर सुबह उठने के बाद आपको चेहरे पर सूजन दिखाई दे या चेहरा फूला हुआ महसूस हो, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।