
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : November 5, 2024 8:37 PM IST
Kidney Damage Symptoms At Night : किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसका मुख्य कार्य शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालना है। अगर किडनी में किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो हमारा कामकाज काफी ज्यादा प्रभावित होता है। किडनी का मुख्य कार्य हमारे शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालना है। ऐसे में अगर किडनी ढंग से कार्य नहीं करती है, तो इसकी वजह से शरीर में काफी ज्यादा गंदगी जमा होने लगती है। इसमें किडनी पर और अधिक दबाव पड़ता है, जो किडनी डैमेज का कारण बन सकता है। इसलिए आपको अपनी किडनी के स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क होने की जरूरत होती है। किडनी में अगर किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो हमारा शरीर कुछ दिनों पहले से ही संकेत देने लगता है। रात के समय भी किडनी डैमेज होने के संकेत नजर आते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप किडनी डैमेज की गंभीरता से बच सकते हैं। आइए जानते हैं किडनी डैमेज होने से पहले रात में दिखाई देने वाले लक्षण कौन-कौन से हैं?
किडनी में अगर किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो मरीजों को काफी ज्यादा पेशाब आने लगता है। यह परेशानी रात के समय काफी ज्यादा महसूस होती है। दरअसल, जब हमारी किडनी सही ढंग से कार्य नहीं करती है, तो शरीर में काफी ज्यादा मात्रा में अपशिष्ट जमा होने लगता है। इसकी वजह से मरीजों को काफी ज्यादा पेशाब आने लगता है।
रात में काफी ज्यादा सोने के बावजूद अगर आपको थकान महसूस हो रही है, तो यह किडनी में खराबी की ओर इशारा करता है। इस तरह के संकेतों को लंबे समय तक इग्नोर करने से बचें। यह काफी गंभीर हो सकती है। वहीं, कुछ अन्य समस्याओं की ओर इशारा करते हैं।
किडनी में खराबी होने से पहले या किडनी डैमेज होने से पहले आपका ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ सकता है। यह परेशानी रात के समय आपको काफी ज्यादा महसूस हो सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत रात में बार-बार महसूस हो रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
रात में सोने के दौरान बार-बार पेशाब आने की वजह से आपको नींद न आने की परेशानी हो सकती है। इस तरह के संकेत किडनी डैमेज की ओर इशारा करता है। इसे इग्नोर करने से बचें। यह काफी गंभीर हो सककता है।
किडनी में खराबी या फिर किडनी डैमेज होने से पहले मरीजों को रात के समय पेशाब में काफी ज्यादा झाग नजर आ सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें।
किडनी डैमेज की स्थिति में दिखने वाले लक्षणों को लंबे समय तक इग्नोर न करे। अगर आप इन लक्षणों को इग्नोर करते हैं, तो यह गंभीर हो सकता है। इस स्थिति में आपको समय-समय पर जांच की जरूरत होती है।