रात में दिखाई दें ये 5 लक्षण तो समझ जाएं डायबिटीज का शिकार हो चुके हैं आप, तुरंत करवाएं ब्लड टेस्ट

Diabetes Symptoms At Night: डायबिटीज के कुछ लक्षण रात के समय ही नजर आते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : July 6, 2024 2:37 PM IST

Diabetes Symptoms At Night: आज के समय में डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। जहां पहले यह बीमारी ज्यादातर बड़े-बुजुर्गों में देखने को मिलती थी, वहीं आजकल युवा और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में इंसुलिन का पर्याप्त मात्रा में उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज को 'साइलेंट किलर' कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण शुरुआत में दिखाई नहीं देते हैं। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह धीरे-धीरे शरीर के सभी प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। डायबिटीज होने पर शरीर में कई लक्षण और संकेत दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो आमतौर पर रात में दिखाई देते हैं। अगर समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो आप इस गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको रात में दिखने वाले डायबिटीज के लक्षणोंके बारे में बताने जा रहे हैं (Symptoms of Diabetes At Night In Hindi)।

रात में बार-बार पेशाब आना

अगर आपको रात में बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। दरअसल, डायबिटीज होने पर ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा काफी अधिक हो जाती है, जिससे शरीर यूरिन की मदद से बाहर निकालने की कोशिश करता है। इसकी वजह से बार-बार पेशाब करने की इच्छा महसूस होती है।

अत्यधिक प्यास लगना

रात में बार-बार पेशाब लगना भी डायबिटीज का एक लक्षण है। दरअसल, जब शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो किडनी उसे बाहर निकालने के लिए ज्यादा यूरिन बनती है। इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और आपको बार-बार प्यास लगती है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो एक बार अपना ब्लड शुगर लेवल टेस्ट जरूर करवाएं।

रात में ज्यादा पसीना आना

रात में अत्यधिक पसीना आना भी डायबिटीज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब ब्लड शुगर लेवल बहुत अधिक या बहुत कम हो जाता है, तो शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। इसकी वजह से व्यक्ति को बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है।

पैरों में झुनझुनी और दर्द

अगर आपको रात में पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन या दर्द महसूस होता है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। हाई ब्लड शुगर के कारण नसों को नुकसान हो सकता है, जिसे डायबिटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण महसूस हो तरह हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

नींद आने में परेशानी

डायबिटीज के मरीजों को रात में नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर लेवल ऊपर-नीचे होता रहता है, जिसके कारण रात में बार-बार नींद टूटती रहती है या पूरी तरह से नींद नहीं आती है। रात में नींद पूरी होने की वजह से अगले दिन थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source