Omicron Symptoms: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके ओमिक्रोन संक्रमित मरीजों में नजर आते हैं ये 5 लक्षण
Omicron Symptoms: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके ओमिक्रोन संक्रमित मरीजों में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज....
कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों में ओमिक्रोन के लक्षण
Written by Anshumala|Updated : December 29, 2021 10:38 PM IST
Omicron variant symptoms in Hindi: देश-दुनिया में एक बार फिर से कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद जहां धीरे-धीरे कोरोना के केसेस कम हो रहे थे, तो अब फिर से मालमें में उछाल देखा जा रहा है। इसकी मुख्य वजह है कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron variant)। पिछले दो वर्षों से पूरी दुनिया कोरोना के डर के साए में जी रही है। दो लहर झेलने के बाद अब लगने लगा है कि तीसरी लहर से लोग परेशान होने वाले हैं। देश में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona vaccination) का महाअभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था और अब तक करोड़ों लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है।
तेजी से फैल रहा है ओमिक्रोन
डब्लूएचओ का कहना है कि ओमिक्रोन एक चिंता का वेरिएंट है, जो डेल्टा वेरिएंट से कहीं अधिक तेजी से फैल रहा है। हालांकि, यह डेल्टा से अधिक घातक नहीं है। इसके कई लक्षण भी नजर आए हैं, लेकिन ये सभी बेहद ही हल्के लक्षण हैं, जो डेल्टा वेरिएंट के लक्षणों (Delta variant symptoms) से काफी अलग हैं।
जिन लोगों ने कोरोना की दोनों डोज ली है, उनमें भी खांसी के लक्षण नजर आ रहे हैं। यह ओमिक्रोन का सबसे मुख्य लक्षण (Omicron symptoms) है। ओमिक्रोन से संक्रमित हुए लोगों में भी कोरोना के लक्षण नजर आ सकते हैं।
वैसे तो सर्दी-जुकाम, बंद नाक से अक्सर सर्दी के मौसम में लोग परेशान रहते हैं। लेकिन, आपको ये नहीं भूलना चाहिए कि आपने भले ही कोरोना की दोनों डोज ले ली हो, लेकिन सतर्क रहना भी जरूरी है, क्योंकि फुली वैक्सीनेटेड लोगों में भी यह पसंद किया जा रहा है।
जो लोग दोनों डोज ले चुके हैं, वे यदि ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए जाते हैं, तो उनमें थकान का अनुभव अत्यधिक हो सकता है। यदि आपको भी थकान, आलस जैसा महसूस हो रहा है, तो कोरोना का टेस्ट जरूर करवा लें।
गले में खराश सर्दियों में भी कई लोगों को परेशान करती है। हालांकि, कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज ले चुके लोगों में भी ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने का मामला सामने आ रहा है। ओमिक्रोन के लक्षण में गले में खराश भी शामिल है और वैक्सीन लगवा चुके लोगों में भी यह लक्षण नजर आ सकता है।
सिरदर्द से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। सिरदर्द कई कारणों से हो सकता है, लेकिन यह लक्षण ओमिक्रोन वेरिएंटसे संक्रमित होने पर भी नजर आ रहे हैं। बेहतर है कि आप अपना कोविड टेस्ट करा लें। साथ ही मांसपेशियों में दर्द होना भी ओमिक्रोन का लक्षण है। लगभग 58 प्रतिशत पॉजिटिव केसेस में यह लक्षण नजर आया है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई ओमिक्रोन से संबंधित जानकारियां, सुझाव और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। हेल्थसाइट इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन बातों पर अमल करने से पहले किसी संबंधित विशेषज्ञ, डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।)
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.