Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रीढ़ की हड्डी की नस दबने पर शरीर देने लगता है ये 5 संकेत, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास

Pinched Nerve in Spine Signs : रीढ़ की हड्डी की नस दबने की वजह से शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

रीढ़ की हड्डी की नस दबने पर शरीर देने लगता है ये 5 संकेत, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
Symptoms of Pinched Nerve in Spine

Written by Mishra Kishori |Updated : November 21, 2024 9:21 AM IST

Symptoms of Pinched Nerve in Spine : रीढ़ की हड्डी में नस दबना आज के समय में काफी आम हो चुकी है। यह परेशानी काफी ज्यादा कॉमन है, जो किसी महिलाओं और पुरुषों में किसी को भी हो सकती है। रीढ़ की हड्डी की नस दबने की वजह से कई तरह के लक्षण दिखते हैं, जिसमें हाथ-पैरों में झुनझुनी, मांसपेशियों में कमजोरी और सुन्नता जैसे लक्षण दिखना काफी कॉमन है। इस लेख में हम आपको रीढ़ की हड्डी के नस दबने के लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

रीढ़ की हड्डियों के आसपास दर्द होना

रीढ़ की हड्डी की नस दबने की वजह से मरीजों को इसके आसपास दर्द हो सकता है। यह दर्द कमर से लेकर पीठ के हिस्से में काफी ज्यादा हो सकती है। अगर आपको अक्सर रीढ़ की हड्डी में दर्द बनी रहती है, तो ऐसे में एक बार अपने डॉक्टर से जांच जरूर करा लें। ताकि आपका इलाज समय पर शुरू हो सके।

हाथ और पैरों में सुन्नपन

रीढ़ की हड्डियों की नस दबने की वजह से मरीजों को हाथ-पैरों में सुन्नता का भी अनुभवन हो सकता है। क्योंकि इस स्थिति में नसों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से नहीं हो पाता है। इससे ऑक्सीजन और ब्लड की आपूर्ति हो सकती है। ऐसी स्थिति में हाथ-पैरों में सुन्नता महसूस होना काफी सामान्य है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत जांच की जरूरत होती है।

Also Read

More News

पैरों में झुनझुनी महसूस होना

रीढ़ की हड्डी में नस दबने के कारण कुछ लोगों को पैरों में झुनझुनी महसूस हो सकती है। दरअसल, नस दबने की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से झुनझुनी की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में पैरों में चुभन जैसा भी अनुभव होता है।

पैरों में ऐंठन और दर्द की परेशानी होना

रीढ़ की हड्डी की नस दबने की वजह से मरीजों को पैरों में ऐंठन और दर्द की परेशानी हो सकती है। यह काफी आम लक्षणों में से एक है। दरअसल, रीढ़ की हड्डी की नस दबने की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति में हाथ-पैरों में ऐंठन और दर्द की तकलीफ हो सकती है। ऐसे लक्षणों को इग्नोर करने से बचें और एक बार अपनी जांच जरूर करा लें।

मसल्स में कमजोरी होना

रीढ़ की हड्डी की नस दबने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन में कमी आती हैं। इससे ब्लड और ऑक्सीजन का प्रवाह ढंग से नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में व्यक्तियों का काफी ज्यादा कमजोरी और थकान का अनुभव होने लगता है। मुख्य रूप से मांसपेशियों में इस तरह की परेशानी काफी ज्यादा कॉमन हो सकती है। इस स्थिति में तुरंत अपनी जांच कराएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।