Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर में मवाद भरने पर दिखते हैं ये 5 अजीब लक्षण, स्किन और पेशाब का रंग भी हो जाता है डार्क 

Liver me Mawad Bharne Ke Lakshan : लिवर में मवाद भरने की स्थिति में हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

लिवर में मवाद भरने पर दिखते हैं ये 5 अजीब लक्षण, स्किन और पेशाब का रंग भी हो जाता है डार्क 
liver me mawad ke lakshan

Written by Mishra Kishori |Published : January 21, 2025 9:22 AM IST

Liver me Mawad Kyu Hota Hai : लिवर में मवाद भरने की स्थिति को लिवर में फोड़ा (What is Liver abscess ) होना भी कहते हैं। यह लिवर में होने वाली एक गंभीर चिकित्सा स्थिति है। इस स्थिति से जूझ रहे मरीजों के लिवर में मवाद भर जाता है, जो लिवर में चोट या पेट से आंतों की गड़बड़ी की वजह से हो सकता है। बता दें कि लिवर में मवाद भरना आमतौर पर सूक्ष्म जीवों द्वारा संक्रमण और किसी तरह के डैमेज की वजह से हो सकता है। इस स्थिति से जूझ रहे लोगों के शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, जिसपर ध्यान देकर समय पर इलाज कराना बहुत ही जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं लिवर में मवाद भरने पर शरीर में दिखाई देने वाले लक्षण ( liver me mawad ke lakshan ) क्या हैं?

बुखार के साथ कंपकंपी

लिवर में मवाद भरने के शुरुआती दिनों में मरीजों को बार-बार हल्का बुखार आने लगता है। इसके साथ ही उन्हें कंपकंपी भी महसूसहोता है। अक्सर लोग इस तरह के संकेत को साधारण समझ लेते हैं, जो धीरे-धीरे गंभीर होता चला जाता है। अगर आपको ऐसे संकेत बार-बार दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें। 

वजन में कम होना 

शरीर का अचानक से वजन गिरना भी लिवर में मवाद भरने की ओर इशारा करता है। अक्सर लोग अपने कम होते वजन से काफी खुश होते हैं। लेकिन अगर आपका वजन अचानक से काफी तेजी से गिर रहा है, तो इस स्थिति में ऐसे संकेतों को नजरअंदाज न करें। यह गंभीर हो सकते हैं। 

Also Read

More News

पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द होना, गॉलब्लैडर में पथरी के अलावा लिवर में मवाद भरने का भी लक्षण हो सकता है। इसलिए ऐसे संकेतों को नजरअंदाज न करें। इस तरह के लक्षण दिखने पर फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपका इलाज समय पर किया जा सके। 

यूरिन का रंग गहरा लाल या भूरा नजर अना

लिवर में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर मरीजों के यूरिन का रंग भूरा या लाल नजर आने लगता है। अक्सर लोग अपने यूरिन के रंग पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके चलते स्थिति गंभीर हो सकता है। ऐसे संकेत लिवर में मवाद भरने की ओर भी इशारा कर सकता है। इस स्थिति में फौरन अपने डॉक्टर की सलाह लें। ताकि आपका इलाज समय पर हो सके।

त्वचा का रंग गहरा पीला 

लिवर में खराबी या फिर लिवर में मवाद भरने की स्थिति में मरीजों की स्किन का रंग गहरा पीला नजर आता है। ऐसे संकेत को इग्नोर न करें। लिवर में गड़बड़ी के चलते इसका असर आपकी स्किन पर भी दिखता है। ऐसे में फौरन एक बार डॉक्टर के पास जरूर कराएं। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।