
Also Read
किडनी कैंसर एक गंभीर बीमारी है। प्रारंभिक चरण में इसका पता नहीं चल पाता है। जिससे लोगों के लिए यह बीमारी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। हालांकि शुरुआती चरणों के लक्षणों को जानकर, समय पर उपचार करें तो इस बीमारी का इलाज संभव हो सकता है। लेकिन शुरुआती चरणों में यह बीमारी पकड़ में नहीं आती। आज हम इस लेख में विस्तार से बताएंगे कि किडनी कैंसर के शुरुआती (Kidney Cancer Ke Shuruati Lakshan) चरणों के क्या संकेत होते हैं। इससे आपको किडनी कैंसर की शुरुआती चरणों को समझने में आसानी होगी।
किडनी कैंसर के एक सामान्य लक्षण में पेशाब में खून का आना शामिल है। यह लक्षण किडनी में किसी भी असामान्यता का संकेत देता है। ऐसा होने पर तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएं और उनकी सलाह लें।
कभी-कभी किडनी कैंसर के मरीज को किडनी के आसपास में दर्द महसूस होता है। यह दर्द पीठ के निचले हिस्से या पेट के क्षेत्र में महसूस हो सकता है।
किडनी कैंसर के मरीजों का अचानक से वजन कम होने लगता है। यह लक्षण किडनी कार्य में किसी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है।
किडनी कैंसर के मरीज अक्सर थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। यह लक्षण किडनी कार्य में किसी गड़बड़ी का संकेत दे सकता है। ऐसा होने पर अपने डॉक्टर से तुरंत चला ले।
कुछ मामलों में, किडनी कैंसर के मरीजों में बुखार भी हो सकता है। ऐसा कुछ महसूस होने पर अपने डॉक्टर को दिखाएं और उनके द्वारा दिए गए सलाह के अनुसार कार्य करें।
धूम्रपान किडनी कैंसर के प्रमुख जोखिम कारक में से एक है। धूम्रपान करने वाले लोगों में किडनी कैंसर होने की संभावना गैर-धूम्रपान करने वालों की तुलना में दोगुनी है।
अस्वस्थ आहार जिसमें प्रोसेस्ड और वसायुक्त खाद्य पदार्थ शामिल हैं। किडनी कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह जैसी बीमारियां किडनी कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं।
कुछ लोगों में किडनी कैंसर का इतिहास होता है। जिससे यह संकेत मिलता है कि आनुवांशिक कारक भी एक भूमिका अदा कर सकते हैं।
दरअसल, किडनी के कैंसर का पता लगाने के लिए डॉक्टर कई प्रकार के परीक्षणों का उपयोग करते हैं, जिनमें शामिल हैं:
एक्स-रे: एक्स-रे के माध्यम से किडनी की समस्याओं का पता लगाया जा सकता है। आपको लगता है कि किडनी में कोई समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और सलाह के अनुसार एक्स-रे करवायें।
बायोप्सी: किडनी की एक छोटी कतरन लेकर कैंसर कोशिकाओं की जांच की जाती है। इस जांच से किडनी से संबंधित सभी समस्याओं का पता लगाया जाता है।
परीक्षण: किडनी कैंसर के लिए खून और यूरिन के नमूने लिए जाते हैं। ताकि किडनी कैंसर की पुष्टि की जा सके।
शल्य चिकित्सा: शल्य चिकित्सा में किडनी के कैंसरग्रस्त हिस्से को निकाल दिया जाता है। जिससे यह खतरा वही खत्म हो जाता है।
रेडियोथेरेपी: कैंसर को नष्ट करने के लिए उच्च ऊर्जा की किरणों का उपयोग किया जाता है। जिसे रेडियोथैरेपी के नाम से भी जाना जाता है।
कीमोथेरेपी: कैंसर के इलाज के लिए दी जाने वाली एंटी कैंसर ड्रग्स को कीमोथेरेपी कहते हैं। ये दवाएं कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद करती हैं।
किडनी कैंसर का समय पर पता लगाना और उचित उपचार अहम है। क्योंकि इससे रोगी का जीवन बचाया जा सकता है। इसके लिए नियमित जांच, स्वस्थ जीवनशैली और अच्छी देखभाल महत्वपूर्ण हैं। यदि आप किसी भी लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं, तो तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करें।