
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : July 22, 2024 12:07 PM IST
Symptoms Of Kidney Cancer: दुनियाभर में किडनी कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे रीनल कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर साल किडनी कैंसर के चार लाख से ज्यादा नए मामले सामने आते हैं और 1।75 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। किडनी कैंसर तब होता है, जब किडनी की कोशिकाओं में परिवर्तन होता है और वे अनियंत्रित रूप से विभाजित और बढ़ने लगती हैं। समय के साथ, ये कोशिकाएं ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। समय पर इलाज न लेने से कैंसर शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता है, जिससे जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि, यदि किडनी कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान कर ली जाए, तो इसका सफल इलाज संभव हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको किडनी कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं (Early Signs Of Kidney Cancer In Hindi) -
पेशाब में खून आना किडनीकैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इस स्थिति को हेमाट्यूरिया के नाम से भी जाना जाता है। यह रक्त मूत्र में हल्का गुलाबी, लाल या भूरे रंग का हो सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर आपको पीठ के निचले हिस्से या पसलियों के पास लगातार दर्द रहता है, तो यह किडनी कैंसर का संकेत हो सकता है। यह दर्द हल्का से लेकर गंभीर हो सकता है और आमतौर पर एक साइड ही महसूस होता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।
अगर आपको पीठ के निचले हिस्से में यानी जहां किडनी होती है, वहां गांठ महसूस हो रही है, तो यह किडनी कैंसर का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, पेट के निचले हिस्से में भारीपन और खिंचाव भी महसूस हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर बिना किसी वजह आपका वजन लगातार कम हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह किडनी कैंसर का संकेत हो सकता है। हालांकि, अचानक वजन होने के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।
किडनी कैंसर होने पर व्यक्ति को भूख नहीं लगती है और कुछ भी खाने के मन नहीं करता है। हालांकि, कुछ अन्य बीमारियों में भी भूख नहीं लगती है। अगर कम खाने के बावजूद आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है, तो डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप करवाएं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।